होम / Maldives-China: भारतीय पर्यटकों के विरोध के बीच मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने चीन से की यह अपील

Maldives-China: भारतीय पर्यटकों के विरोध के बीच मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने चीन से की यह अपील

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : January 9, 2024, 9:57 pm IST

India News, (इंडिया न्यूज), Maldives-China: मालदीव के मंत्रियों द्वारा पीएम मोदी पर की गई अपमानजनक टिप्पणियों के बाद भारत में बड़े पैमाने पर मालदीव बहिष्कार अभियान चल रहा है। ऐसे में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू इन दिनों चीन के दौरे पर हैं। भारत के भारी बहिष्कार को देखते हुए मुइज्जू ने चीन से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा चीनी पर्यटक मालदीव घूमने आएं।

मालदीव बिजनेस फोरम को संबोधित कर रहे थे मुइज्जू फ़ुज़ियान 

चीन की आधिकारिक यात्रा पर आए मुइज्जू फ़ुज़ियान प्रांत में मालदीव बिजनेस फोरम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने चीन को मालदीव का सबसे करीबी सहयोगी बताया। मुइज्जू ने चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) प्रोजेक्ट की भी तारीफ की और इसमें शामिल होने की इच्छा जताई।

मालदीव विवाद के बीच आई अपील

गौरतलब है कि मुइज्जू की अपील ऐसे समय में आई है जब भारतीयों द्वारा मालदीव पर्यटन का बहिष्कार किया जा रहा है। कई भारतीय हस्तियां पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर मालदीव की बजाय लक्षद्वीप जाने की अपील कर रही हैं।

बड़ी संख्या में मालदीव जाते हैं भारतीय 

भारत से बड़ी संख्या में पर्यटक मालदीव जाते हैं। 2023 में कुल 17 लाख 57 हजार 939 पर्यटक मालदीव गए। इनमें से सबसे ज्यादा संख्या पर्यटकों की थी। साल 2023 में भारत से 2,09,198 लोगों ने मालदीव का दौरा किया। भारत के बाद रूस और चीन से सबसे ज्यादा लोग मालदीव गए। इससे पहले साल 2022 में 2.41 लाख, 2021 में 2.91 लाख और 2020 में कोरोना महामारी के दौरान भी 63000 भारतीय मालदीव घूमने गए थे।

भारत के बाद रूस और चीन से सबसे ज्यादा लोग मालदीव गए। इससे पहले साल 2022 में 2.41 लाख, 2021 में 2.91 लाख और 2020 में कोरोना महामारी के दौरान भी 63000 भारतीय मालदीव घूमने गए थे।

यह भी पढ़ेंः-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Iraq Terrorist Attack: इराक में आतंकवादियों ने सेना चौकी पर किया हमला, 5 सैनिक मारे गए- Indianews
BCCI ने टीम के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन किया आमंत्रित, टी20 विश्व कप के बाद टीम को मिलेगा नया कोच- Indianews
United Nations: गाजा में पहला अंतराष्ट्रीय यूएन स्टाफ सदस्य मारा गया, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने जताया दुख -India News
Haryana: गुरुग्राम में पार्किंग को लेकर पड़ोसी से हुई बहस के बाद गाड़ी से कुचला, एक व्यक्ति की मौत- Indianews
CUET UG Admit Card: एनटीए ने जारी किया सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड, ऐसे करे डाउनलोड -India News
Arvind Kejriwal: अगर इंडिया ब्लॉक 4 जून को जीतता है तो…, अरविंद केजरीवाल ने किया यह बड़ा दावा- Indianews
Nepal 100 Notes: नेपाल के राष्ट्रपति के आर्थिक सलाहकार ने दिया इस्तीफा, भारत से जुडी ये है वजह -India News
ADVERTISEMENT