होम / Ukraine-Russia War Exclusive : पोलैंड में फसी Mansi Mangala से SDM बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद ने फोन पर की बात, परिजनों से की मुलाकात

Ukraine-Russia War Exclusive : पोलैंड में फसी Mansi Mangala से SDM बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद ने फोन पर की बात, परिजनों से की मुलाकात

Kumar Anjesh • LAST UPDATED : March 1, 2022, 11:44 pm IST

इंडिया न्यूज़, फरीदाबाद।

Ukraine-Russia War Exclusive यूक्रेन में MBBS की पढ़ाई कर रही बल्लभगढ़ की छात्रा मानसी मंगला (Mansi Mangala) के पोलैंड में फंसे होने की सूचना मिलने पर उपायुक्त जितेंद्र यादव के निर्देश पर SDM बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद ने मानसी मंगला(Mansi Mangala) के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान SDM त्रिलोक चंद ने फोन पर Mansi Mangala से बात की।

SDM त्रिलोक चंद और Mansi Mangala की फोन पर हुई बातचीत के अंश..

उन्होंने बताया कि Mansi Mangala ने फोन पर बातचीत करने पर बताया कि पोलैंड में उसका पासपोर्ट, करंसी व जरूरी सामान गुम हो गया था। सूचना मिलते ही उसे अब भारतीय दूतावास के अधिकारियों द्वारा सभी सुविधाएं उपलब्ध करवा दी गई है और Mansi Mangala को पोलैंड स्थित भारतीय दूतावास में लाया गया है।

Also raed: Ukraine Crisis Russia Hints Major Attack On Kyiv : कीव पर बड़े हमले की चेतावनी, सभी स्थानीय लोगों को जल्द शहर छोड़ने की हिदायत, दूसरे दौर की वार्ता के भी संकेत

उन्होंने Mansi Mangala के परिजनों को आश्वासन देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यार्थी को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

Also Read: Gurugram : घर में ग्रेनाइट बम की सूचना पर मचा हड़कंप, anti-bomb squad ने किया डिफ्यूज

उन्होंने कहा कि उनकी खुद Mansi Mangala से बात हुई है और वह अब पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने Mansi Mangala के परिजनों को आश्वासन दिया कि पूरा प्रशासन वह सरकार उनके साथ हैं। इस दौरान उनके साथ परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के भाई टिपर चंद शर्मा भी मौजूद थे।

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.