India News (इंडिया न्यूज़), IIT Zanzibar Campus, दिल्ली: भारत देश के बाहर पहला आईआईटी कैंपस खोलने जा रहा है। यह कैंपस तंजानिया के ज़ांज़ीबार शहर में बनाया जाएगा। इसे लेकर समझौत पर साइन ृ हुआ। विदेश मंत्रालय की तरफ से जानकारी दी गई। आईआईटी कैंपस खोलने को लेकर समझौते बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर और ज़ांज़ीबार के राष्ट्रपति हुसैन अली म्विनी की मौजूदगी में हुआ। इस वक्त विदेश मंत्री एस जयशकर तंजानिया की यात्रा पर हैं।
- विदेश मंत्री दौरे पर
- कुल तीन कैंपस खोला जाना है
- अक्टूबर 2023 तक चालू हो जाएगा
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत के बाहर स्थापित होने वाला पहला आईआईटी परिसर ज़ांज़ीबार में होगा। समझैता भारत के शिक्षा मंत्रालय, आईआईटी मद्रास और ज़ांज़ीबार के शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण मंत्रालय के बीच हुआ है।
विदेश मंत्री ने किया ट्वीट
समझैता पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट करके कहा कि आईआईटी मद्रास के ज़ांज़ीबार कैंपस के स्थापना के समझौते पर हस्ताक्षर का साक्षी बना। यह ऐतिहासिक कदम ग्लोबल साउथ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
तीन कैंपस की तैयारी
आईआईटी मद्रास देश के बाहर तीन कैंपस खोलने वाला है। यह अफ्रीकी देश जांजीबार, संयुक्त अरब अमीरात के अबुधाबी और मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में स्थापित किया जाएगा। इन सब में सबसे पहला जांजीबार को कैंपस इसी साल अक्टूबर 2023 में चालू हो जाएगा।
यह भी पढ़े-
- बिहार के व्यक्ति की सूडान में गोली मारकर हत्या, 6 महीने पहले गया था मजदूरी करने, परिवार में मातम
- रणवीर सिंह के जन्मदिन पर जानें कैसे शुरू हुई थी रणवीर और दीपिका की लव स्टोरी, साथ में की कई फिल्में