Hindi News / International / Mohammad Yunus Hatched A Conspiracy Against India While Sitting In China The Secret Was Revealed After The Video Surfaced Know What Is His Plan For Northeast India

मोहम्मद यूनुस ने चीन में बैठकर भारत के खिलाफ रची साजिश, Video सामने आने के बाद खुला राज, जाने क्या है पूर्वोत्तर भारत को लेकर इनका प्लान?

Mohammad Yunus On Northeast India : मोहम्मद यूनुस की बीजिंग यात्रा का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वे पूर्वोत्तर भारत को लेकर विवादित बयान देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में यूनुस चीन को बंगाल की खाड़ी में आने का न्योता दे रहे हैं।

BY: Shubham Srivastava • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Mohammad Yunus On Northeast India : बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के सत्ता में आने के बाद से ही भारत के साथ उनके रिश्ते सबसे निचले स्तर पर हैं। अब मोहम्मद यूनुस ने फिर से ऐसा बयान दिया है, जिससे भारत के लोग नाराज हैं। दरअसल, यूनुस 26 मार्च से 29 मार्च तक चीन की यात्रा पर थे। इस दौरान उन्होंने चीन को अपना नया साथी दिखाने की कोशिश की। यूनुस ने बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक की और बांग्लादेश में तकनीकी और आर्थिक विकास पर बात की। यूनुस ने अपनी चीन यात्रा को सफल और बड़ी कामयाबी बताया है। लेकिन इस यात्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यूनुस पूर्वोत्तर भारत को लेकर कुछ कह रहे हैं।

पूर्वोत्तर भारत को लेकर यूनुस का विवादित बयान

मोहम्मद यूनुस की बीजिंग यात्रा का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वे पूर्वोत्तर भारत को लेकर विवादित बयान देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में यूनुस चीन को बंगाल की खाड़ी में आने का न्योता दे रहे हैं। यूनुस ने कहा कि भारत के 7 राज्य, पूर्वोत्तर भारत के 7 राज्य, जिन्हें सेवन सिस्टर्स भी कहा जाता है, वे जमीन से घिरे हुए क्षेत्र हैं। इनकी समुद्र तक पहुंच नहीं है। हम उस क्षेत्र में समुद्र के एकमात्र संरक्षक हैं। इससे एक बड़ा अवसर खुलता है। चीन यहां अपनी अर्थव्यवस्था का विस्तार कर सकता है। यहां चीजें बनाई जा सकती हैं, उनका उत्पादन किया जा सकता है और चीजें बेची जा सकती हैं।

चीन ने दुनिया के सामने उतारा अपना बाहुबली, अमेरिका से लेकर यूरोप तक मच गया हड़कंप, तस्वीरें देख उड़ गए Trump के तोते

Bangladesh Latest News : मोहम्मद यूनुस को मिली चेतावनी, कहा गया तुरंत करें ये काम…

यूनुस के इस बयान के बाद भारतीय यूजर्स भड़क गए हैं। और वे इंटरनेट पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, यूनुस का समय खत्म होने वाला है। बस इंतजार करें और देखें। दूसरे यूजर ने लिखा, बांग्लादेश वही कर रहा है जो उसके आका ने कहा है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी कॉरिडोर को भारत का ‘चिकन नेक’ कहा जाता है। यह मुख्य भारत को उत्तर पूर्व से जोड़ता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Eminent Intellectual (@total.woke2)

भारत के लिए ‘चिकन नेक’ महत्वपूर्ण

जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि ‘चिकन नेक’ भारत के सभी पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम, त्रिपुरा, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश को भारत की मुख्य भूमि से जोड़ता है। इस क्षेत्र के उत्तर में भूटान, पश्चिम में नेपाल और दक्षिण में बांग्लादेश स्थित है। ऐसे में किसी भी तरह का कदम पूर्वोत्तर भारत को मुख्य भूमि भारत से अलग कर सकता है। चीन में दिए गए बयान के बाद ऐसा लग रहा है कि यूनुस बीजिंग के साथ मिलकर कुछ ऐसा करने की योजना बना रहा है। चीन की बात करें तो उसकी नजर हमेशा से चिकन नेक पर रही है।

ईद से पहले मिल गया पाकिस्तान को ‘प्रसाद’? अमेरिका ने तान दी इस ताकतवर शख्स पर ‘बंदूक’

‘पूरी दुनिया में लगाएंगे टैरिफ, जो होगा …’, डोनाल्ड ट्रंप ने हड़काया, दे दी खुली धमकी!

Tags:

chicken neckChinaMohammad YunusNortheast India
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में भारत ने अभूतपूर्व प्रगति की, सांसद रेखा शर्मा ने बताया प्रगति का राज़, क्या रहा मोदी सरकार की नीतियों का मूल मंत्र
पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में भारत ने अभूतपूर्व प्रगति की, सांसद रेखा शर्मा ने बताया प्रगति का राज़, क्या रहा मोदी सरकार की नीतियों का मूल मंत्र
कुरुक्षेत्र से लेकर इंग्लैंड के मैनचेस्टर तक दिखेगी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की भव्यता, गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज ने कहा- गीता का योग “वसुधैव कुटुंबकम्” की भावना को जगाता
कुरुक्षेत्र से लेकर इंग्लैंड के मैनचेस्टर तक दिखेगी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की भव्यता, गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज ने कहा- गीता का योग “वसुधैव कुटुंबकम्” की भावना को जगाता
केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर प्रोफेशनल मीट का आयोजन, पूर्व सांसद ने किया सरकार की उपलब्धियों का बखान 
केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर प्रोफेशनल मीट का आयोजन, पूर्व सांसद ने किया सरकार की उपलब्धियों का बखान 
मुख्यमंत्री को लेकर अजय चौटाला की तल्ख टिप्पणी, कहा – अब लोग कहने लगे उड़न खटोले से नीचे उतरे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री को लेकर अजय चौटाला की तल्ख टिप्पणी, कहा – अब लोग कहने लगे उड़न खटोले से नीचे उतरे मुख्यमंत्री
“पिता: सुरक्षा और संस्कार का स्तंभ”, संरक्षण अधिकारी रजनी गुप्ता ने फादर्स डे पर कहा – यह केवल एक व्यक्तिगत संबंध का उत्सव नहीं, बल्कि एक सामाजिक चेतना का भी दिन
“पिता: सुरक्षा और संस्कार का स्तंभ”, संरक्षण अधिकारी रजनी गुप्ता ने फादर्स डे पर कहा – यह केवल एक व्यक्तिगत संबंध का उत्सव नहीं, बल्कि एक सामाजिक चेतना का भी दिन
Advertisement · Scroll to continue