India News(इंडिया न्यूज),Mount Everest: नेपाल सेना की एक पहल सामने आया है जिसमें दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट पर सफाई अभियान चलाया। जहां अभियान के तहत नेपाल सेना के जवानों ने एवरेस्ट क्षेत्र से पांच मानव अवशेष और 11 टन कचरा हटाया। नेपाल सेना का यह सफाई अभियान करीब दो महीने तक चला। पर्वत सफाई अभियान नेपाल सेना ने साल 2019 में शुरू किया था और यह इस तरह का चौथा अभियान है।
मिली जानकारी के अनुसार नेपाल सेना को माउंट एवरेस्ट की सफाई के दौरान चार मानव शव और एक कंकाल मिला। ये शव एवरेस्ट पर चढ़ने वाले पर्वतारोहियों के हैं, जो एक दुर्घटना का शिकार हो गए थे। माउंट एवरेस्ट के पास माउंट लोत्से और माउंट नुप्त्से के इलाकों में सफाई अभियान चलाया गया।
Mount Everest
इस समुदाय की मदद के लिए कदम बढ़ाया मस्क, तोहफे में दी सेवाएं का लोग कर रहे गलत उपयोग
नेपाल सेना ने दो महीने पहले 11 अप्रैल को जब यह सफाई अभियान शुरू किया था, तब लक्ष्य हिमालय से 10 टन कचरा लाने का था। नेपाल सेना के मेजर आदित्य कार्की के नेतृत्व में 12 सदस्यीय दल ने यह अभियान शुरू किया था और उनकी मदद के लिए सेना की टीम के साथ 18 सदस्यीय शेरपा दल भी गया था।
नेपाल के सेना प्रमुख प्रभु राम शर्मा ने एवरेस्ट पर सफाई अभियान चलाने वाली टीम को बधाई दी थी। इस दल के 55 दिन के अभियान के अंत में दल को सम्मानित करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान अभियान में शामिल दल को सम्मानित भी किया गया।
यूएई और तालिबान के मोस्ट वॉन्टेड मिनिस्टर ने की मुलाकात, हुई ये बात
जानकारी के लिए बता दें कि नेपाल सेना ने नेपाल के वन मंत्रालय, पर्यटन विभाग और पर्वतारोही संघ के सहयोग से अभियान चलाया था। पिछले चार वर्षों में एवरेस्ट के सफाई अभियान के जरिए 120 पर्वतारोहियों के शव और 180 मीट्रिक टन कचरा हटाया जा चुका है।