India News (इंडिया न्यूज), Hafiz Abdul Rehman Makki Death: मुंबई हमलों के दोषियों में से एक और अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी हाफिज अब्दुल रहमान मक्की की मौत हो गई है। जमात-उद-दावा (JuD) के मुताबिक अब्दुल रहमान मक्की पिछले कुछ दिनों से बीमार था और शुगर बढ़ने के बाद लाहौर के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। JuD के एक अधिकारी के मुताबिक, ‘मक्की को आज सुबह दिल का दौरा पड़ा और उसने अस्पताल में अंतिम सांस ली।’

अब्दुल रहमान मक्की पाकिस्तान में आतंकवाद का समर्थन करने वाला एक बड़ा नेता है। वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और उसकी राजनीतिक शाखा जमात-उद-दावा (JuD) से जुड़ा हुआ है।

भारत के लिए मोस्ट वांटेड था मक्की

मक्की लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद का साला है। हाफिज सईद को 2008 के मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता है। मक्की को न केवल भारत बल्कि संयुक्त राष्ट्र समेत कई देशों ने आतंकी घोषित किया हुआ है। मक्की पर भारत में आतंकी हमलों की योजना बनाने और आतंकियों की मदद करने का आरोप है। वह भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की ‘मोस्ट वांटेड’ आतंकियों की सूची में शामिल है।

ट्रेन के पहियों के नीचे छुपकर 250 किमी तक किया सफर, विडिो देखकर ‘टॉम क्रूज’ भी पकड़ ले सर

यूएन और अमेरिका ने भी उसे आतंकी घोषित किया

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने 2023 में मक्की को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया है। इससे पहले अमेरिका ने मक्की को ‘विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी’ (एसडीजीटी) घोषित किया था और उसकी गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित किया था।

पाकिस्तान में मक्की को 2022 में आतंकी फंडिंग के मामलों में दोषी ठहराया गया और उसे जेल भी भेजा गया। हालांकि, पाकिस्तान की सरकार और न्यायपालिका पर अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न करने का आरोप लगता रहा है।

महान अर्थशास्त्री होने के बावजूद, शेयर मार्केट में निवेश से डरते थे मनमोहन सिंह? ये दो वजहें कर देंगी हैरान