India News (इंडिया न्यूज), Muslim Country Girl Marriage Age: भारत में लड़कियों की शादी की उम्र 18 साल है और यही नियम कई अन्य देशों में फॉलो किया जाता है। हालांकि, हाल ही में एक मुस्लिम देश ने ऐसा फैसला लिया है, जिसे सुनकर दुनिया भर के कई देश हिल गए हैं। इस मुस्लिम देश ने तय कर लिया है कि लड़की की शादी की उम्र 18 साल नहीं बल्कि उससे आधी होनी चाहिए। सिर्फ लड़कियों की ही नहीं बल्कि इस देश ने लड़कों की शादी की उम्र भी कम कर दी है। इस फैसले की वजह से इस देश की महिलाओं ने भौंहें तान ली हैं और जबरदस्त बवाल हो रहा है।
लड़कियों और लड़कों की शादी की उम्र घटाने वाला शॉकिंग फैसला इराक में लिया गया है। इराक की संसद में लड़कियों की शादी की उम्र को 18 साल से घटाकर 9 साल कर देने का बिल पेश किया गया है। इस बिल में लड़कों की शादी की उम्र 15 साल रखी गई है। इराक के इस कदम से दुनिया भर के लोग हैरान हैं। कई लोगों देशों और मानव अधिकार संगठनों ने इस मामले को चिंताजनक बताते हुए इंटरनेशनल लेवल पर इसे लेकर बात करने की अपील की है।
Bangladesh में हिंदुओं की हालत देख भारत सरकार ने उठाया बड़ा कदम, Amit Shah ने किया ये काम
इरान की संसद में पेश किया गया ये बिल अगर पास हो गया तो 15 साल के लड़के 9 साल की लड़की के साथ शादी करने के कानूनी तौर पर योग्य हो जाएंगे। जिसकी वजह से इस देश में बाल विवाह के मामले बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। यही वजह है कि इराक की कई महिलाओं ने इस फैसले का विरोध किया है और इसके खिलाफ प्रोटेस्ट करने की बात कही है। शादी की उम्र के मामले में यूनिसेफ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इराक में 28% लड़कियों की शादी लीगल उम्र 18 से पहले हो जाती है।
Bangladesh में हिंदुओं पर अत्याचार जारी, मौलाना बोला- ये भारतीय मुस्लिमों के लिए…