India News ( इंडिया न्यूज़ ) National Law Day 2023 : 26 नवंबर 1949 के लगभग 30 वर्षों के बाद, भारत के सर्वोच्च न्यायालय के बार एसोसिएशन ने 26 नवंबर को राष्ट्रीय कानून दिवस (National Law Day ) के रूप में घोषित की थी। जब से यह दिन पूरे भारत में हर साल राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में मनाई जा रही है। कानूनी बिरादरी को बढ़ावा देने या ऐसी विचारधारा को फैलाने के लिए यह दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।दरअसल, इस दिन का आयोजन संविधान बनाने वाले 207 सदस्यों के अतुलनीय योगदान को देखते हुए और उन्हें सम्मान देने के लिए किया जाता है। जानिए राष्ट्रीय कानून दिवस की कुछ अहम बातें।
दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय बैठक का किया आयोजन
वर्ष 2013 में, इंडियन नेशनल बार एसोसिएशन ने 26 और 27 नवंबर को इंडियन इंटरनेशनल सेंटर में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय बैठक का आयोजन किया और इन दो दिनों को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में मनाया गया।
भारतीय कानून से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य
* 9 दिसंबर 1946 : संविधान निर्माण के लिए संविधान सभा ने पहली मुलाकात की थी।
* भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।
डॉ. बी आर अम्बेडकर को भारतीय संविधान के पिता के रूप में जाना जाता है।
* भारतीय दंड संहिता 1860 में अंग्रेजों द्वारा निर्धारित किया गया था जोकि भारत में आपराधिक कानून का आधार है। 1973 में निर्धारित दंड प्रक्रिया संहिता, आपराधिक कानून के प्रत्येक पहलुओं को अपने तरीके से नियंत्रित करता है और दिशा-निर्देशित करता है।
* 24 जनवरी 1950 : संविधान सभा ने हाथ से लिखी गई संविधान के दो कॉपियों पर संसद भवन के सेंट्रल हॉल में दस्तखत किए थे।
ये भी पढ़ें- Randeep Hooda: इस दिन शादी करेंगे रणदीप हुडा, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी