India News(इंडिया न्यूज),Nepal Ban TikTok: पूरी दुनिया में लोगों को अपना एडिक्ट बनाने वाली चीनी एप टिकटॉप पर भारत के बाद अब नेपाल ने भी प्रतिबंघ लगा दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि, सोमवार 13 नवंबर को हुई नेपाली कैबिनेट की बैठक में सामाजिक सद्भाव पर इसके नकारात्मक प्रभावों का हवाला देते हुए टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया था। हालांकि, यह निर्णय कब से लागू होगा यह अभी तक पता नहीं चल पाया है।

नेपाल सरकार ने दी ये जानकारी

वहीं इस विषय पर जानकारी देते हुए नेपाल सरकार की प्रवक्ता रेखा शर्मा ने कहा कि, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एक बुनियादी अधिकार है, लेकिन टिकटॉक को बैन करने का फैसला प्लेटफॉर्म पर होने वाली उन गतिविधियों से उपजा है, जिन्हें नेपाल में सामाजिक सद्भाव को बाधित करने वाला माना जाता है। इसके साथ ही रिपोर्ट की माने तो पिछले चार साल में इस चाइनीज ऐप पर साइबर अपराध के 1,647 मामले सामने आए हैं।

जानिए सोशल मीडिया पर नेपाल सरकार का रुख

ज्ञात हो कि, नेपाल पुलिस के साइबर ब्यूरो, गृह मंत्रालय और टिकटॉक के प्रतिनिधियों ने पिछले सप्ताह की शुरुआत में इस मुद्दे पर चर्चा की थी। नए नियम के अनुसार नेपाल में एक्टिव सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को देश में अपने कार्यालय स्थापित करने होंगे। इसके साथ ही बता दें कि, कैबिनेट की बैठक में फेसबुक, एक्स , टिकटॉक और यूट्यूब जैसी सोशल मीडिया साइटों के लिए नेपाल में अपने संपर्क कार्यालय खोलना अनिवार्य कर दिया गया था।

ये भी पढ़े