India News (इंडिया न्यूज़), Nepal Earthquake: कल की रात नेपाल एक बार फिर से सिहर गया। पृथ्वी ने अपना विकराल रुप फिर से दिखा दिया। नेपाल में शुक्रवार की रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है। नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप मापन केंद्र के अधिकारियों के मुताबिक, रात 11.47 बजे भूकंप आया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप के तेज झटके के कारण कई घर गिर गए हैं। इस प्राकृतिक आपदे में अब तक 128 लोगों की मौत की खबर सामने आ चुकी है। जबकि हजार से अधिक लोग घायल हो गए हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है। ये कोई पहली बार नहीं है जब नेपाल पृथ्वी की नाराजगी को झेल रहा इससे पहले भी यहां कई बार भूकंप से लोगों की जान माल की हानी हो चुकी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नेपाल की धरती क्यों इस दंश को झेल रही है। इसके पीछे की वजह क्या है। वजह जानेंगे तो आप दंग रह जाएंगे।
भूकंप का इतिहास
नेपाल हिमालय की गोद में बसा हुआ है। जान लें कि भूकंप के झटके इतने मजबूत थे कि कंपन भारत की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर के राज्यों तक महसूस किए गए। ये पहली बार नहीं है जब नेपाल को इस तरह के भूकंप के झटकों ने झकझोर कर रख दिया है। साल 2015 में चलते नेपाल ने भूकंप के कारण अपने 8 हजार लोगों को गंवा दिया था।
बार-बार भूकंप आने की वजह
बार – बार भूकंप आने की वजह क्या है इसका जवाब यहां की लोकेशन और इसके भूगोल में है। दरअसल नेपाल में केवल 17 फीसदी इलाका ही प्लेन जगह पर है। इसके अलावा बाकी के इलाके पहाड़ या फिर जंगल की गोद में सांस ले रहे। वहां प्लेन इलाके को तराई के नाम से जाना जाता है। जबकि ऊपर से इसके उत्तरी छोर पर हिमालय के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ मौजूद हैं। अब उस सवाल पर आते हैं कि आखिर नेपाल में ही क्यों ज्यादा भूकंप के झटके आते हैं। इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमें थोड़ा सा जियोलॉजी यानी भूगर्भशास्त्र में जाना होगा।
Also Read:-