India News,(इंडिया न्यूज),Nigeria: अभी कुछ दिनों से नाइजीरिया में लगातार संघर्ष जारी है जहां के उत्तरी क्षेत्र में सशस्त्र उग्रवादियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान घात लगाकर किए गए हमले और हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 36 नाइजीरियाई सैनिक की मौत हो गई है। जिसकी जानकारी देते हुए नाइजीरियाई सेना ने गुरुवार को कहा कि, उत्तरी क्षेत्र में सशस्त्र गिरोह के साथ संघर्ष के दौरान उग्रवादियों ने घात लगाकर हमले किए।

मेजर जनरल एडवर्ड ने दी जानकारी

हमले के बाद नाइजीरिया के रक्षा प्रवक्ता मेजर जनरल एडवर्ड बुबा ने मीडिया को बताया कि, सैनिक सोमवार को पड़ोसी देश नाइजर में अभियान चला रहे थे, तभी सशस्त्र गिरोहों ने उन पर घात लगाकर हमला कर दिया। इसके बाद उन्होंने कहा कि, घात लगाकर किए गए हमले और गोलीबारी में तीन सैन्य अधिकारियों और 22 सैनिकों की मौत हो गई। जबकि सात सैनिक घायल हुए हैं।

इसके बाद बुबा ने कहा कि, इसके बाद हताहतों को निकालने के लिए नाइजीरियाई वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर भेजा गया, लेकिन यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके परिणामस्वरूप पायलटों और चालक दल के सदस्यों सहित 14 सैन्य कर्मियों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारण की जांच की जा रही है।

सैन्य अभियानों ने सैकड़ो उग्रवादियों को मारा है

इसके बाद रक्षा प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि, कई अन्य सैन्य अभियानों में उग्रवादी गिरोह के दर्जनों सदस्य या तो मारे गए या हिरासत में लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नाइजीरिया की सेना देश के इस अशांत क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस हमले ने नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद अदेकुनले टीनुबु के सामने नई चुनौती पेश की है, जो हाल ही में सैन्य तख्तापलट के बाद पड़ोसी देश नाइजर में लोकतंत्र को बहाल करने के लिए ECOWAS के पश्चिम अफ्रीका क्षेत्रीय ब्लॉक के प्रयासों का नेतृत्व कर रहे हैं।

ये भी पढ़े