होम / Operation Ajay:ऑपरेशन अजय की पहली कामयाबी, इजरायल से रवाना हुआ भारतीयों का पहला दल

Operation Ajay:ऑपरेशन अजय की पहली कामयाबी, इजरायल से रवाना हुआ भारतीयों का पहला दल

Shubham Pathak • LAST UPDATED : October 13, 2023, 6:58 am IST

India News (इंडिया न्यूज),Operation Ajay: इजरायल और आतंकी संगठन हमास के बीच चल रहे युद्ध से पूरी दुनिया परेशान है। वहीं दूसरी तरफ इजरायल में फंसे भारतीयों को वापस भारत लाने के लिए भारत सरकार के द्वारा चलाए जाने वाले ऑपरेशन अजय का पहला खेप सफल रहा। जहां ऑपरेशन अजय के तहत इजरायल से भारत के लिए भारतीय छात्रों की पहली खेप इजरायल से उड़ान भर चुकी है। जो कि आज शुक्रवार को भारत में प्रवेश करेगी। बता दें कि, उड़ान भरने के बाद दो भारतीय छात्रों ने भारत सरकार का आभार व्यक्त किया है।

भारत सरकार का किया धन्वाद

जानकारी के लिए बता दें कि, इजरायल में फंसे एक छात्र ने उड़ान भरने के बाद कहा कि, मैं बहुत खुश हूं। यहां सब कुछ बहुत डरावना हो चुका है। हम घर जाने वाले हैं। हमें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए भारत सरकार का धन्यवाद। इसके साथ ही, तेल अवीव विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हर्ष ने कहा कि, अब राहत मिल रही है। हमें खुशी है कि मोदी सरकार ने ऑपरेशन अजय शुरू किया, जिसके माध्यम से हम अपने घर पहुंच सकेंगे। सरकार सहायता कर रही है। माता-पिता यहां की स्थिति के कारण अधिक चिंतित थे। हालांकि, अब मुझे घर देखकर वह बहुत खुश होंगे।

पहले खेप में 212 लोग शामिल

जानकारी के अनुसार बता दें कि, इजरायल भारत के राजदूत संजीव सिंगला ने इस विषय पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, इस्राइल में भारतीय दूतावास यहां फंसे भारतीयों की मदद कर रहा है। भारतीय यात्रियों का पहला जत्था गुरुवार को तेल अवीव से भारत के लिए उड़ान भर चुका है। पहले जत्थे में 212 लोग शामिल शामिल हैं। भारतीय दूतावास उन लोगों की मदद करेगा, जो भारत जाना चाहते हैं। इसके लिए गुरुवार से पंजीकरण शुरू हो गया है। भारतीय नागरिकों के लिए एक हेल्पलाइन स्थापित की गई है। संघर्ष को देखते हुए एक दिन पहले 24 घंटे का नियंत्रण कक्ष स्थापित किया था। तेल अवीव से एयर इंडिया की फ्लाइट शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंचेगी।

ये भी पढ़े

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT