India News (इंडिया न्यूज), Operation Sindoor:भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। उसने उसके 9 ठिकानों पर हमला किया है। भारत ने आतंकियों को निशाना बनाकर यह हमला किया है। क्या इस हमले में भारत के सबसे बड़े दुश्मन हाफिज सईद और मसूद अजहर भी मारे गए हैं? भारत ने मसूद अजहर के मुख्यालय बहावलपुर को निशाना बनाया है। हमले में उसका मुख्यालय और मदरसा तबाह हो गया है। खुद पाकिस्तानी मीडिया ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि, इस हमले में मसूद अजहर और हाफिज सईद के मारे जाने की कोई सूचना नहीं है। इस हमले में जैश के 50 आतंकी मारे गए हैं।
भारत ने मसूद अजहर के मुख्यालय बहावलपुर को निशाना बनाया है। स्ट्राइक में उसका मुख्यालय और मदरसा तबाह हो गया है। खुद पाकिस्तानी मीडिया ने इसकी पुष्टि की है। इस हमले में जैश के 50 आतंकी मारे गए हैं।इसके अलावा भारत ने मुरीदके में लश्कर के ठिकाने को तबाह कर दिया है। इस स्ट्राइक में लश्कर और जैश के कई टॉप कमांडर मारे गए हैं। हालांकि, इस हमले में मसूद अजहर और हाफिज सईद के मारे जाने की कोई जानकारी नहीं है।भारत के हमले के बाद पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ ने आपात बैठक बुलाई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने हमले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि भारत ने हम पर युद्ध थोपा है। हमें जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार है।
Operation Sindoor