होम / Pakistan: पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने 200 भारतीय मछुआरों और तीन कैदियों को रिहा करने की घोषणा की

Pakistan: पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने 200 भारतीय मछुआरों और तीन कैदियों को रिहा करने की घोषणा की

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : June 2, 2023, 9:09 pm IST

इंडिया न्यूज ( India News): पाकिस्तानी (Pakistan) विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी जो की कुछ दिन पहले SCO बैठक के लिए भारत दौरे पर आए थे। उन्होंने घोषणा की है कि पाकिस्तान शुक्रवार को मानवीय आधार पर 200 भारतीय मछुआरों और तीन असैन्य कैदियों को रिहा करेगा।  पिछले महीने पाकिस्तानी अधिकारियों ने कराची की जेल में बंद 198 भारतीय मछुआरों को देश की समुद्री सीमा में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद रिहा कर दिया था। उन्हें वाघा सीमा पर भारत को सौंपा था।

भुट्टो जरदारी ने ट्वीट कर कही यह बात

वहीं भुट्टो जरदारी ने एक ट्वीट में कहा कि आज, पाकिस्तान 200 भारतीय मछुआरों और तीन नागरिक कैदियों को रिहा कर रहा है। इससे पहले, 198 भारतीय मछुआरों को 12 मई 2023 को रिहा किया गया था। यह मानवीय मामलों का राजनीतिकरण नहीं करने की पाकिस्तान की नीति के अनुरूप है। करुणा को राजनीति पर वरीयता मिलनी चाहिए।

 

बता दें कि पाकिस्तान और भारत नियमित रूप से मछुआरों को समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार करते हैं। हालांकि, उन्हें फिर रिहा कर दिया जाता है।

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT