India News (इंडिया न्यूज),Muslims in China: पाकिस्तान और भारत कभी भी एक दूसरे के दोस्त नहीं बन पाए। दोनों देशों के बीच कल्चरल सिमिलारिटी होने के बावजुद दोनों पड़ोसी एक दूसरे से कोई संबंध नहीं रखते।इसमें सबसे बड़ी गलती पाकिस्तान की मानी जाती है। क्योंकि वो हमेशा भारत खिलाफ साजिश रचने का काम करता है। इसके अलावा उन्हें लगता है कि भारत में रहने वाले मुसलमानों पर काफी जुर्म होते हैं। हालांकि ये सच नहीं है। क्योंकि आजादी के बाद से भारत में मुसलमानों की संख्या बढ़ी है ना कि घटी है। जबकि पड़ोसी देश में आजादी के बाद से हिंदुओं की आबादी कम हुई है।

मुसलमानों को सड़कों पर नचाया

वहीं अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे पाकिस्तानी यूट्यूबर शोएब चौधरी ने जब चीन में इस्लाम की स्थिति को लेकर जनता को एक सच्चाई बताई तो उन्हें अपने कानों पर यकीन नहीं हुआ। हाल ही में पाकिस्तानी मीडिया में एक खबर सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि चीन में मुसलमानों को सड़कों पर नचाया जा रहा है। इतना ही नहीं वहां रहने वाले मौलवी को कहा जा रहा है कि वो इस्लाम को ज्यादा महत्व न दें।

क्यो सोचती है पाकिस्तान की जनता

चीन में मुसलमानों की हालात को लेकर शोएब चौधरी पाकिस्तान की सड़कों पर लोगों से मिले। उन्होंने एक व्यक्ति से पूछा कि दुनिया के किस देश में इस समय मुसलमानों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहे हैं। इस पर उसने सीधे तौर पर भारत का नाम लिया। हालांकि, इसके बाद जब यूट्यूबर ने चीन से जुड़ी सच्चाई बताई तो वह इस बात को मानने को तैयार नहीं हुआ। उसने कहा कि चीन हमारा दोस्त है। वह मुसलमानों के साथ गलत नहीं कर सकता।

चीन में कैसे रहते हैं मुसलमान

चीन में रहने वाले मुसलमानों की हालत बदतर है रिपोर्ट के मुताबिक चीन में रहने वाले मुसलमानों को उइगर कहा जाता है। चीनी सरकार ने उन पर कई सख्त प्रतिबंध लगा रखे हैं। जो इस प्रकार हैं. दाढ़ी न रखने की सख्त हिदायत, नमाज पढ़ने पर रोक, कुरान पर प्रतिबंध। चीन से हर दिन ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं, जिसमें वहां मौजूद मस्जिदों को तोड़ दिया जाता है। इसके बावजूद भारत में रहने वाले मुसलमानों के लिए मसीहा बनने का दिखावा करने वाला पाकिस्तान चीन के अत्याचारों पर चुप रहता है।

न राम न रावण बल्कि इनसे भी दुगनी शक्तिशाली थी रामायण काल की ये 5 महिलाएं…इन महाशक्तियों का था दूसरा नाम?