India News ( इंडिया न्यूज़ ),Pakistan News: पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष परवेज इलाही के घर से 4.1 मिलियन पाकिस्तानी मुद्रा बरामद की। पाकिस्तानी मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, शनिवार को इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। इसके साथ ही बता दें कि, पंजाब भ्रष्टाचार निरोधक प्रतिष्ठान (ACE) ने पाकिस्तान की पंजाब विधानसभा में अवैध नियुक्तियों से संबंधित एक मामले में रिपोर्ट में बताया कि, एसीई ने शनिवार को लाहौर जिला और सत्र अदालत को बरामद राशि के बारे में सूचित किया। वहीं परवेज इलाही के वकील अमीर सईद रॉन ने दावे का खंडन किया और इसे फर्जी वसूली करार दिया।

12वीं बार हुए गिरफ्तार

इन सबके बीच आपको बता दें कि, परवेज इलाही की ये 12वीं बार गिरफ्तारी है। बता दें कि, 9 मई के हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद राज्य की कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किए गए कई पीटीआई नेताओं और कार्यकर्ताओं में से एक हैं। उनको रावलपिंडी में पंजाब भ्रष्टाचार विरोधी प्रतिष्ठान द्वारा उनकी गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेश किया गया था। उनके एक वकील ने कहा कि यह 12वीं बार था, जब पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री इलाही को 1 जून से हिरासत में लिया गया था।

आज कोर्ट में होगी पेशी

मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, इलाही को एक दिन की अस्थायी रिमांड पर लाहौर ले जाया जा रहा है, जिसे आज उसकी गिरफ्तारी के बाद ड्यूटी जज शाहरुख अर्जुमंद ने मंजूरी दे दी। अदालत ने पीटीआई अध्यक्ष को कल तक संबंधित अदालत में पेश करने का भी आदेश दिया है।

वकिल ने दी ये जानकारी

परवेज इलाही के वकील सरदार अब्दुल रज्जाक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके मुवक्किल के खिलाफ पंजाब में कोई भ्रष्टाचार का मामला दर्ज नहीं किया गया है। रज्जाक ने कहा कि इलाही को जेल परिसर से हिरासत में लिया गया और अस्थायी रिमांड के लिए अदालत ले जाया गया। उन्होंने कहा, “इलाही को 12वीं बार गिरफ्तार किया गया है।”

ये भी पढ़े