India News(इंडिया न्यूज), Pakistan: पाकिस्तान में रह रहे हिंदू समुदाय और अन्य धर्मों के कई लोगों पर गुरुवार को पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई। जानकारी में कहा गया कि, गुरुवार को कई लोग इस मामले में घायल हो गए। पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज तब किया जब सिंध प्रांत में फिरौती के लिए हिंदू व्यापारी और अल्पसंख्यक समुदायों के अन्य लोगों के अपहरण के बढ़ते मामलों को लेकर धरना पर बैठे थे।
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि, सिंध प्रांत के काशमोर में नदी क्षेत्रों में डाकुओं द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ लोगों के अपहरण को लेकर समुदाय के सदस्यों ने 1 सितंबर से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को भी अपना धरना जारी रखा था। जिसके बाद पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के नेता के हस्तक्षेप के बाद भी प्रदर्शनकारियों के धरना खत्म करने से इनकार कर दिया। फिर पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया।
पूर्व मंत्री ने प्रदर्शनकारियों को लेकर कही ये बात
मामले को लेकर समुदाय के सदस्य शिव काची ने कहा कि, पूर्व मंत्री अहसान मजारी प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए शुरूआत में उनके साथ शामिल हुए और दो अपहरण हुए हिंदू व्यापारियों को डकैतों के कब्जे से मुक्त कराया। फिर इस रिहाई के बाद मजारी ने प्रदर्शनकारियों से प्रदर्शन खत्म करने को कहा था। साथ ही उन्हें आश्वासन भी दिया गया कि, अधिकारी अब मामले को संभालेंगे और अन्य लोगों को रिहा भी कराएंगे।
चोट के बावजूद लोग दे रहे धरना
वहीं इसको लेकर काची ने कहा कि, प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि उन्हें स्थानीय पुलिस के अधिकारियों पर कोई भरोसा नहीं है, तो मजारी चले गए और थोड़ी देर के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। लोगों को लगे चोटों के बावजूद भी कुछ लोग अभी धरना स्थल पर मौजूद हैं।
ये भी पढ़े
- G20 Summit 2023 : जी 20 शिखर सम्मेलन में आने वाले यह सबसे अमीर नेता, जानिए कौन है
- आवरा कुत्तों से परेशान स्थानीय लोग! कई मासूमों पर किया हमला, पालिका ने कुत्तों को पकड़ने के लिए चलाया विशेष अभियान