India News (इंडिया न्यूज), Pakistani Peoples: भारत और चीन के रिश्ते बहुत पहले से ही सही नहीं रहे हैं। चीन की तरफ से एक तरफ भारत से रिश्ते बेहतर करने की बात तो कही जाती है। लेकिन चीन पर भरोसा करना भारत को नुकसान दे सकता है। चीन हिंद महासागर क्षेत्र में ज्यादा एक्टिव होता जा रहा है। चीन भारत के लिए कोई खतरा न पैदा कर सके, इसके लिए भारत अपनी नौसैनिक क्षमताओं को बढ़ाने की लगातार कोशिश कर रहा है। हम आपको बताते चले कि, भारत ने बुधवार (9 अक्टूबर,2024) को दो अटैक सबमरीन बनाने की मंजूरी दे दी है। इसमें लगभग 45 हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

पाकिस्तान भारत से बेहतर क्यों नहीं हो पा रहा?

दरअसल ये पाकिस्तानी युट्यूबर ने एक पाकिस्तानी नागरिक से सवाल किया कि, पाकिस्तान भी अपने डिफेंस सिस्टम पर पैसे खर्च कर रहा है, लेकिन फिर भी भारत से बेहतर क्यों नहीं हो पा रहा है। इस पर एक पाकिस्तानी नागरिक ने जो जवाब दिया वो सुनकर आप खुश हो जाएंगे। दरअसल उन्होंने कहा कि, पाकिस्तान तब ही बेहतर हो पाएगा। जब पाकिस्तान के लोग भारत से व्यापार करेंगे। अगर ऐसा हो गया तो पाकिस्तान को दुनिया में किसी की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने आगे कहा कि, यूरोप और अमेरिका को मिलाकर हम जितने लोगों को अपना सामान बेचते हैं। इतनी आबादी तो हमारे पड़ोसी देश भारत में ही है। हमें बस भारत के साथ लड़वाया जाता है। काम करने के तरीके को तलाश नहीं की जाती है।

जब आखिरी सांसे गिन रहा था रावण, तब लक्ष्मण को उसके पास भगवान राम ने भेजा, जानें इसके पीछे क्या थी बड़ी वजह

पाकिस्तान का हर इंसान करप्ट है?

इसी सवाल पर पाकिस्तान के इस नागरिक ने कहा कि, सिस्टम को मजबूत या बेहतर करने के लिए हर कोई लूप होल चाहता है, क्योंकि यहां का हर शख्स करप्ट होता है। उन्होंने कहा कि, मेरे करप्शन का अर्थ सिर्फ और सिर्फ पैसों का फ्रॉड नहीं है। अपनी ड्यूटी सही तरीके से नहीं करना भी करप्शन ही कहलाता हैं। आगे उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के अधिकतर लोग कम पढ़ लिखे हैं। पाकिस्तान के मिनिस्टर डिपार्टमेंट में उन लोगों को बिठाया हुआ है, जिन्हें कोई ज्ञान ही नहीं है। यही वजह से पाकिस्तान तरक्की नहीं कर पा रहा है।

जेल में हुई ऐसी राम लीला, माता सीता को खोजने गए दो वानर वापिस नहीं लौटे, सिर खुजाते रह गए जेलर?