India News (इंडिया न्यूज), Pakistan Latest News : बलूच विद्रोहियों के लगातार हमलों और दुनिया में मिल रही बदनामी से पाकिस्तानी सेना हताश है। इसका नतीजा यह है कि अब पाकिस्तानी सेना बलूच लोगों की हत्या कर रही है। सोमवार को ईद के मौके पर पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान के मश्केल में बलूच प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं।

जानकारी के मुताबिक इस गोलीबारी में कई बलूच प्रदर्शनकारियों के मारे जाने की खबर है। इसके बाद मस्तंग में बलूचिस्तान नेशनल पार्टी (अवामी) के अध्यक्ष और बलूचिस्तान विधानसभा के सदस्य असदुल्लाह बलूच ने पाकिस्तानी सेना और सरकार को चेतावनी दी है कि हम ऐसे हमलों से डरने वाले नहीं हैं।

असदुल्लाह बलूच ने कहा कि पाकिस्तान बलूचिस्तान पर कब्जा करने की बात भूल जाए। अगर सेना बलूचिस्तान छोड़ना चाहती है तो हम सुरक्षित रास्ता देने के लिए तैयार हैं। हाल ही में बलूच विद्रोहियों ने एक पाकिस्तानी ट्रेन को हाईजैक कर लिया था, जिसमें कई सैनिकों के मारे जाने की खबर है। इस हमले की वजह से पाकिस्तानी सेना को काफी बदनामी झेलनी पड़ी थी।

बलूचिस्तान में धारा 144 लागू

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलूच यकजेहाती कमेटी के सदस्य सिबगतुल्लाह शाह को पाकिस्तानी सेना ने क्वेटा स्थित उनके घर से उठा लिया है। फिलहाल उनके बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। वहीं, बीवाईसी ने राज्य सरकार की एक और क्रूरता पर एक्स को दिए बयान में कहा, पाकिस्तानी सेना ने हमारे केंद्रीय समिति के नेता को सैटेलाइट टाउन स्थित उनके घर से अगवा कर लिया है। फिर भी यह आंदोलन नहीं रुकेगा।

बलूच प्रदर्शनकारियों को दबाने के लिए पाकिस्तान सरकार ने पूरे बलूचिस्तान में धारा 144 लगा दी है। इस आदेश के बाद कोई भी उस इलाके से नहीं गुजर सकता। यानी वहां सिर्फ बलूचिस्तान के लोग ही रहेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान पाकिस्तानी सेना कोई बड़ी कार्रवाई कर सकती है।

पाकिस्तानी सेना ने खून-खराबा किया

इसके अलावा क्वेटा में प्रशासन ने हन्ना ओराक, कारखासा और शाबान समेत लोकप्रिय जगहों पर जाने पर रोक लगा दी है। इतना ही नहीं लोगों को इन इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी गई है। दरअसल, बलूच नेता मेहरांग बलूच और दूसरे बलूच विद्रोहियों की गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ कराची, ज़हादान, सरवन, चाबहार, महरेस्टन, सरबाज़ समेत कई शहरों में रैलियाँ निकाली गईं। इसमें हज़ारों लोग शामिल हुए। पाकिस्तानी सुरक्षा बल इस बात से काफ़ी नाराज़ हैं। उन्हें लगता है कि उन्हें सीधे तौर पर चुनौती दी जा रही है। इसीलिए उन्होंने मश्केल में बदला लिया और प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फ़ायरिंग की गई।

ईद से पहले मिल गया पाकिस्तान को ‘प्रसाद’? अमेरिका ने तान दी इस ताकतवर शख्स पर ‘बंदूक’

‘पूरी दुनिया में लगाएंगे टैरिफ, जो होगा …’, डोनाल्ड ट्रंप ने हड़काया, दे दी खुली धमकी!