होम / Pakistani Arrested in Spain: स्पेन में 14 पाकिस्तानी हुए गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

Pakistani Arrested in Spain: स्पेन में 14 पाकिस्तानी हुए गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

Shubham Pathak • LAST UPDATED : November 10, 2023, 12:44 am IST

India News(इंडिया न्यूज),Pakistani Arrested in Spain: स्पेन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पाकिस्तान मूल के 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार बता दें कि, इन पर देश में स्थित एक संदिग्ध जिहादी नेटवर्क फैलाने का आरोप है। इसके साथ ही आरोप ये भी आ रही है कि, इन आरोपियों पर ऑनलाइन जिहादी मैसेज और कट्टरता फैलाने का आरोप है। जहां पिछले महीने इज़राइल पर हमास के हमले के बाद से स्पेन में आतंकवाद विरोधी गतिविधियों को लेकर चेतावनी जारी की गई थी। जिस दौरान इसी दौरान स्पेन के सामान्य सूचना आयुक्त कार्यालय ने ये गिरफ्तारियां की हैं।

टीएलपी से जुड़े है आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, हिरासत में लिए गए सभी लोग पाकिस्तानी मूल के थे। इसके साथ ही बताया गया कि आरोपी वे कैटेलोनिया, वालेंसिया, गुइपुज़कोआ, विटोरिया, लोग्रोनो और लिलेडा में रहते थे। गिरफ्तार किए गए लोगों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया था।

क्या है टीएलपी

चलिए अब आपको बतातें है कि, टीएलपी क्या है, टीएलपी पाकिस्तान का एक इस्लामी चरमपंथी राजनीतिक दल है। यह ग्रुप खुद को पैगंबर मोहम्मद का रखवाला बताता है। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, पिछले महीने भी स्पेन की पुलिस ने इसी तरह का एक आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया था जिसका मकसद धार्मिक कट्टरता फैला रहे लोगों को गिरफ्तार करना था। जिस अभियान के तहत चार संदिग्ध जिहादियों को गिरफ्तार किया था। उन चार संदिग्धों को ‘धर्मांतरण और जिहादी भर्ती’ के आरोप में ग्रेनाडा, ह्यूटोर-ताजार, बार्सिलोना और मैड्रिड में गिरफ्तार किया था।

आरोपी खलीफा की मिली जानकारी

इसके साथ ही जानकारी के अनुसार बता दें कि, गिरफ्तार आरोपी में 14 लोगों में एक आरोपी “खलीफा” नाम का है। जिसके बारे में अधिकारियों का कहना है कि, वह ‘कई समूहों का यह निर्माता और हेड था। इसने युवाओं को जिहादी पंथ में शामिल करने की कोशिश की थी। पकड़े गए लोगों में एक विवाहित जोड़ा भी शामिल था। यह कपल, जाहिर तौर पर इन ऑनलाइन और सोशल मीडिया के जरिए इस ग्रुप में शामिल हुआ था।

ये भी पढ़े

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.