India News (इंडिया न्यूज़),PM Modi Egypt Visit: पीएम मोदी मिस्र के दौरे पर है ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिस्र के काहिरा में गीज़ा के महान पिरामिड का दौरा किया। बता दें पीएम ने इस यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत अल-हकीम मस्जिद के दौरे के साथ कि। अल-हकीम मस्जिद के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काहिरा में स्थित हेलियोपोलिस वार मेमोरियल (युद्ध कब्रिस्तान) का दौरा किया और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी को मिस्र के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया।
गीजा के महान पिरामिड का इतिहास
मिस्र की राजधानी काहिरा में स्थित गीजा का महान पिरामिड एक बेहद ही प्राचीन और एतिहासिक स्मारक है, जो दुनिया के सात अजूबों में से एक है। प्रसिद्ध नील नदी के किनारे पर बना हुआ है। इस पिरामिड को ‘खुफु का पिरामिड’ और ‘ग्रेट पिरामिड ऑफ गीजा’ के नाम से भी जाना जाता है। करीब 14 एकड़ में फैला यह विशाल पिरामिड आज भी उसी स्थिति में है, जैसा इसे बनाया गया था। गीजा के महान पिरामिड का निर्माण 2560 ईसा पूर्व यानी लगभग 4580 साल पहले किया गया था। माना जाता है कि इसे बनाने में 23 साल का लंबा वक्त लगा था और इसे बनाने के लिए एक लाख मजदूरों ने काम किया था।
सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे गए पीएम मोदी
पीएम मोदी को मिस्र के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने काहिरा में PM मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ द नील’ पुरस्कार से सम्मानित किया। ‘ऑर्डर ऑफ द नील’ मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान है। पीएम नरेंद्र मोदी ने काहिरा में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने कई समझौते पर हस्ताक्षर किए।
शनिवार को काहिरा पहुंचे थे पीएम मोदी
बता दें पीएम मोदी अमेरिका के तीन दिनों के दौरा के बाद कल शाम को मिस्र की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर काहिरा पहुंचे थे। पीएम ने शनिवार को मिस्र के अपने समकक्ष मुस्तफा मदबौली और शीर्ष कैबिनेट मंत्रियों से मिले। इस दौरान, दोनों देशों के नेताओं ने आपस में व्यापार संबंधों को गहरा करने व रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की।