India News (इंडिया न्यूज़), Mann ki Baat, दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 103वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने इस एपिसोड में (Mann ki Baat) अमेरिकी सरकार का धन्यवाद दिया। कुछ दिन पहले अमेरिका ने भारत की 100 से अधिक दुर्लभ और प्राचीन कलाकृतियों को लौटाने का फैसला किया था। यह सभी समय-समय पर कई रास्तों से भारत के बाहर जाकर अमेरिकी तक पहुंची थी।
- अमेरिकी सरकार ने लौटाया था
- कई साल पुरानी कलाकृतियां
- समय-समय पर पहुंची अमेरिका
पीएम ने कहा, “कुछ दिन पहले, सोशल मीडिया पर यह खबर जोरों पर थी कि अमेरिका ने भारत को 100 से अधिक दुर्लभ और प्राचीन कलाकृतियाँ लौटा दी हैं। ये कलाकृतियाँ 250 से 2500 वर्ष के बीच पुरानी हैं। ये दुर्लभ और कीमती वस्तुएं देश के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित हैं, मैं इन वस्तुओं को वापस करने के लिए अमेरिकी सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं, जो हमारी गौरवपूर्ण विरासत की गवाही देती हैं।”
हर भारतीय खुश होगा
पीएम ने यह भी बताया कि 2016 और 2021 में मेरी अमेरिका यात्रा के दौरान भी इसी तरह की कई कलाकृतियां भारत को लौटाई गईं।” ट्वीट करके भी पीएम मोदी ने अमेरिकी सरकार के इस फैसले पर खुशी जताई थी। उन्होंने कहा था कि तस्करी के शिकार 105 पुरावशेषों की भारत वापसी से “हर भारतीय खुश” होगा।
यह भी पढ़े-
- मन की बात में पीएम मोदी ने इस बार की हज यात्रा को बताया विशेष, सऊदी अरब सरकार को भी धन्यवाद दिया
- यूपी कि वे 7 जगहें जहां एक बार जरूर घूमने जाना चाहिए, जानें