India News (इंडिया न्यूज),President Draupadi Murmu:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने वेटिकन पहुंच गई हैं। वहां पहुंचकर उन्होंने सेंट पीटर बेसिलिका में पोप को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति के साथ अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू, राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष जोशुआ डिसूजा भी मौजूद थे। राष्ट्रपति के दौरे की जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने तस्वीरें शेयर कीं और इंस्टाग्राम पर लिखा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वेटिकन सिटी के सेंट पीटर बेसिलिका में परम पावन पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि दी।
राष्ट्रपति मुर्मू के साथ मंत्री किरेन रिजिजू और राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। राष्ट्रपति मुर्मू शुक्रवार को ही रोम पहुंच गए थे और शनिवार को होने वाले पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। आज होगा पोप का अंतिम संस्कार श्रद्धांजलि सभा के बाद कार्डिनल केविन फैरेल की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के दौरान पोप फ्रांसिस के ताबूत को सील कर दिया गया। उनके चेहरे को उनके लंबे समय के समारोह निदेशक आर्कबिशप डिएगो रवेली ने ढका हुआ था। इस दौरान कार्डिनल केविन फैरेल ने पार्थिव शरीर पर पवित्र जल छिड़का। पोप का अंतिम संस्कार आज यानी 26 अप्रैल को होगा। अंतिम संस्कार में दुनियाभर के नेता और आम लोग जुटेंगे।
President Draupadi Murmu
President Droupadi Murmu paid homage to His Holiness Pope Francis at Basilica of Saint Peter in Vatican City. pic.twitter.com/eymWVVZi4J
— President of India (@rashtrapatibhvn) April 25, 2025
पोप के अंतिम संस्कार समारोह में मौजूद रहने वाले बड़े नेताओं में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक और निवर्तमान चांसलर ओलाफ स्कोल्ज, रूसी संस्कृति मंत्री ओल्गा ल्यूबिमोवा और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की और उनकी पत्नी ओलेना जेलेंस्का शामिल हैं। पोप लंबे समय से बीमार थे। फ्रांसिस को हाल ही में निमोनिया की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें छुट्टी दे दी गई थी, उसके करीब एक महीने बाद उनका निधन हो गया।