होम / Relief To Foreign Travelers भारत में आने वाले 99 देशों के यात्रियों को राहत, नहीं रहना होगा क्वारंटाइन

Relief To Foreign Travelers भारत में आने वाले 99 देशों के यात्रियों को राहत, नहीं रहना होगा क्वारंटाइन

Bharat Mehndiratta • LAST UPDATED : November 15, 2021, 5:35 pm IST

Relief To Foreign Travelers
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

भारत में विदेश से आने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। विदेशी यात्रियों के लिए भारत आने पर क्वारंटाइन में रहने की शर्त आज 15 नवम्बर से खत्म हो गई है। लेकिन यात्रियों को कई शर्तों का पालन करना होगा। देश में अब अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई, कतर, फ्रांस और जर्मनी सहित 99 देशों के लोगों को बिना क्वारंटाइन एंट्री की छूट मिल गई है।

हालांकि इन देशों के यात्रियों के लिए कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगना अनिवार्य होगा। अगर उन्हें कोरोना की एक वैक्सीन लगी होगी या एक भी टीका नहीं लगा होगा तो भारत एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद उन्हें कोविड-19 टेस्ट कराना पड़ेगा। तभी उन्हें एयरपोर्ट छोड़ने की इजाजत मिलेगी और 7 दिनों तक होम क्वारंटाइन रहना होगा।

सरकार ने पिछले हफ्ते अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए संशोधित गाइडलाइन जारी की थी। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि कोरोना वायरस लगातार अपने रूप बदल रहा है। डेल्टा वैरिएंट को लेकर भी सतर्कता बरती जा रही है। बता दें कि भारत ने पिछले साल मार्च में टूरिस्ट वीजा सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद 15 अक्टूबर से चार्टर्ड प्लेन की अनुमति देकर इसे फिर से शुरू किया था।

हालांकि भारत ने कुछ देशों को ‘एट रिस्क’ (कोविड के लिहाज से) कैटेगरी में रखा है। इनमें यूके, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे और सिंगापुर सहित यूरोप के कई देश शामिल हैं।

इन देशों के यात्रियों को मिली छूट

 


कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी

नए नियम के अनुसार जिन 99 देशों के यात्रियों को राहत दी गई है, उन्हें भारत के लिए रवाना होने से पहले 72 घंटों के अंदर कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।

Read More : PM Modi Says अर्थव्यवस्था में सबकी भागीदारी जरूरी

Read More : Meeting Under Chairmanship of PM Modi क्रिप्टोकरेंसी और इससे जुड़े मसलों पर चर्चा की

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के समय इस चमत्कारी स्तोत्र का जरूर पढ़ें पाठ, धन संबंधी परेशानी होगी दूर -Indianews
भारत के खिलाफ स्वीट प्वाइजन बन रहा चीन, PLA की पॉलिसी में ये बदलाव
पाकिस्तान में भारत का एक और दुश्मन की मौत, लश्कर-ए-इस्लाम का सरगना था हाजी अकबर अफरीदी
Lok Sabha Election 2024: चुनाव के नतीजों के लिए EVM या VVPAT में कौन ज्यादा सही? जानें जनता की राय- Indianews
230 KPH की टॉप स्पीड के साथ भारत में लॉन्च हुई BMW i5 M60 xDrive EV, देखें डिटेल्स- Indianews
Salman Khan फायरिंग केस में शूटरों को बंदूकें देने वाले 2 लोगों को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार -Indianews
Crime News: युवक ने गर्लफ्रेंड के लिए मंगवाया बर्गर, दोस्त के खा जाने पर उतारा मौत के घाट
ADVERTISEMENT