होम / Russia American Warship रूस का दावा, अमेरिकी युद्धपोत ने जापान सागर में की घुसपैठ की कोशिश, हमने खदेड़ा

Russia American Warship रूस का दावा, अमेरिकी युद्धपोत ने जापान सागर में की घुसपैठ की कोशिश, हमने खदेड़ा

Bharat Mehndiratta • LAST UPDATED : October 16, 2021, 7:24 am IST

Russia American warship
इंडिया न्यूज, मास्को:

रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसके एक युद्धपोत ने शुक्रवार को अमेरिकी नौसेना के एक विध्वंसक जहाज को ‘जापान सागर’ से खदेड़ दिया। रूस ने कहा कि अमेरिकी नौसेना का युद्धपोत जापान सागर में उसके जल क्षेत्र में घुसपैठ की फिराक में था। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अमेरिकी नौसेना को रूसी जल क्षेत्र से वापस जाने के लिए कई बार चेतावनी दी गई लेकिन अमेरिकी युद्धपोत ने नजरअंदाज किया। इस कारण रूसी युद्धपोत को अमेरिकी युद्धपोत का पीछा करना पड़ा। इसके बाद अमेरिकी युद्धपोत ने अपना रास्ता बदल लिया और वापस लौट गया।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने बकायदा एक वीडियो जारी किया है और कहा है कि, अमेरिकी दादागीरि रूसी समुद्री सीमा के अंदर नहीं चलने दी जाएगी। हालांकि, अमेरिका ने रूस के दावे को ‘फर्जी’ करार दिया है। रूसी रक्षा मंत्रालय की तरफ जो वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि जापान सागर के पीटर द ग्रेट गल्फ स्ट्रेट में उसकी एंटी सबमरीन वॉरशिप महज 60 गज की दूरी पर अमेरिकी विध्वंसक जहाज यूएसएस चाफी के सामने खड़ा है। इसके कुछ देर बाद अमेरिकी विध्वंसक जहाज वहां से लौट जाता है। इस घटना के कुछ देर बाद ही रूस की ओर से दावा किया गया है कि, उसने अमेरिकी विध्वंसक जहाज को खदेड़ कर भगा दिया।

अमेरिका ने खारिज किया रूस का दावा (Russia American warship)

वहीं इस मामले में अमेरिका ने कहा कि यह घटना तब हुई, जब रूस और चीन ने क्षेत्र में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास किया है और इस इलाके में अकसर रूसी और पश्चिमी देशों के एयरक्राफ्ट कैरियर आमने-सामने आते रहते हैं। निर्देशित युद्धपोत चाफी जापान के सागर में नियमित संचालन कर रहा था। लेकिन रूस को गलतफहमी हुई कि हम किसी अवैध गतिविध को अंजाम दे रहे हैं। बता दें कि अमेरिका जहां इस क्षेत्र को स्वतंत्र समुद्री क्षेत्र कहता है, वहीं रूस पीटर द ग्रेट गल्फ स्ट्रेट को अपना समुद्री हिस्सा मानता है। लिहाजा इस क्षेत्र में अकसर टकराव होते रहते हैं। आपको बता दें कि, शीत युद्ध के बाद से रूस और अमेरिका के बीच संबंध अपने सबसे निचले स्तर पर हैं।

Connect With Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Modi 3.0: महत्वपूर्ण मंत्रालय अपने पास रखेगी बीजेपी, एनडीए के सहयोगी दलों से कही ये बात-Indianews
Narendra Modi: पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे ये विदेशी नेता, यहां देखें लिस्ट- IndiaNews
Mamata Banerjee: “कभी-कभी सरकारें केवल एक दिन ही चलती हैं”, पीएम मोदी के शपथ से पहले ममता बनर्जी  -IndiaNews
India-China Relation: आपसी सम्मान के साथ संबंध.., पीएम मोदी के जीत को लेकर चीन की बधाई पर भारत ने दिया कुछ ऐसा जवाब-Indianews
Orry ने Tania Shroff के बर्थडे पार्टी से शेयर की तस्वीर, इन सितारों का लगा जमावड़ा – IndiaNews
PM Modi Oath Ceremony Live: शपथ ग्रहण से पहले पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, यहां जानें पल-पल की अपडेट -IndiaNews
Sofia Firdous: ओडिशा की पहली महिला मुस्लिम विधायक बन सोफिया फिरदौस ने रचा इतिहास, जानें कैसा रहा है राजनीतिक सफर-Indianews
ADVERTISEMENT