होम / यूक्रेन पर रूस ने दागा फास्फोरस बम, जलता दिखाई दिया बखमुत शहर, देखें वीडियो!

यूक्रेन पर रूस ने दागा फास्फोरस बम, जलता दिखाई दिया बखमुत शहर, देखें वीडियो!

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : May 7, 2023, 12:53 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Russia Ukraine War, कीव: यूक्रेन के शहर बखमुत पर रूस ने फास्फोरस बम दाग दिया है। इस हमले का वीडियो यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने शेयर किया है। सामने आए वीडियो में यूक्रेन का बखमुत शहर जलता हुआ नजर आ रहा है। यूक्रेन पर रूस ने अब तक का सबसे बड़ा हमला बोल दिया है। वीडियो शेयर करते हुए यूक्रेन ने रूस पर फास्फोरस बम से हमला करने का आरोप लगाया है। साझा किए गए वीडियो में ऐसा लग रहा है मानो बखमुत शहर पर सफेद फास्फोरस की वर्षा हो रही है।

बखमुत की चाह में मारे गए रूस के हजारों सैनिक

बीबीसी ने मीडिया रिपोर्ट के हवाले से इस बात का दावा किया है कि सफेद फास्फोरस हथियारों पर बैन नहीं है। हालांकि, नागरिक क्षेत्रों में इन हथियारों का इस्तेमाल युद्ध अपराध माना जाता है। क्योंकि ये हथियार तेजी से फैलने वाली आग पैदा करते हैं। जिसे बुझाना बेहद ही मुश्किल होता है। रूस के ऊपर पहले भी इन हथियारों के उपयोग करने के आरोप लगते रहे हैं। रूस महीनों से संदिग्ध रणनीतिक महत्व के बावजूद भी बखमुत पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। इसे लेकर पश्चिमी अधिकारियों ने अनुमान लगाया है कि पुतिन की बखमुत पर कब्जा करने की चाह में अब तक रूस के हजारों सैनिक मारे गए हैं।

वीडियो शेयर कर यूक्रेन ने लिखा-

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने ट्विटर पर लिखते हुए कहा, “हमले ने आग लगाने वाले गोला-बारूद के साथ बखमुत के निर्जन क्षेत्रों’ को लक्षित किया था। यह हमला कब हुआ इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल नहीं है।” यूक्रेन द्वारा साझा किए गए वीडियो में ऐसा लग रहा है जैसे रूस के इस फास्फोरस बम अटैक के कारण बखमुत शहर की ऊंची इमारतें आग का गोला बन चुकी हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए एक अन्य वीडियो में बखमुत की जमीन पर आग की लपटें तथा रात के आसमान में सफेद बादल नजर आ रहे हों।

Also Read: ‘उद्धव ठाकरे ने सांप को दूध पिलाया…’, संजय राउत को लेकर नितेश राणे का बड़ा बयान, कहा- ‘जल्द करेंगे NCP जॉइन’

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.