इंडिया न्यूज, Moscow News। Russia-Ukraine War: जैसा कि आप जानते ही हैं कि रूस और यूके्रन में लगभग पिछले 217 दिन से नाटो विवाद के कारण युद्ध चल रहा है। इस दौरान रूस ने यूक्रेन के कई शहरों को तबाह कर दिया है और अब रूस ने यूक्रेन के इन शहरों को अपने देश में मिलाना शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए यूके्रन के 4 राज्यों को अपने देश के साथ विलय कर दिया। यह रूस के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है। पुतिन ने इन राज्यों में प्रमुखों की भी नियुक्ति कर दी है।

डोनेट्स्क, लुहान्स्क, जापोरिजजिया और खेरसॉन को मिलाया

रूसी सरकार के स्वामित्व वाली समाचार एजेंसी टैस की मानें तो शुक्रवार को ऐतिहासिक समारोह में व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के 4 राज्यों का अपने देश में विलय कर दिया है। इन राज्यों के नाम डोनेट्स्क, लुहान्स्क, जापोरिजजिया और खेरसॉन हैं। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने क्रेमलिन में एक हस्ताक्षर करके इन इलाकों को अपने अधिग्रहित किया। ऐतिहासिक भाषण के साथ पुतिन ने इन राज्यों में प्रमुखों की भी नियुक्ति कर दी है।

मास्को को मिला था 99 प्रतिशत समर्थन

के्रमलिन ने दावा किया था कि यूक्रेन के इन राज्यों में जनमत संग्रह किया गया था। जिसमें मास्को के समर्थन में 99 प्रतिशत लोगों ने वोटिंग की थी। क्रेमलिन ने उस वक्त ऐलान किया था कि जल्द ही इन राज्यों का रूस में विलय किया जाएगा।

पश्चिम देशों ने दी थी चेतावनी

जानकारी अनुसार यूक्रेन के राज्यों को अपने देश में विलय पर यूक्रेन समेत पश्चिम ने रूस की निंदा की थी। पश्चिमी देशों ने बाकायदा रूस को चेतावनी दी थी कि अगर ऐसा होता है कि रूस प्रतिबंधों की नई कड़ी का सामना करने को तैयार रहे।

ये भी पढ़ें : अनूठा कदम: एंबुलेंस के लिए पीएम मोदी ने रुकवा दिया अपना काफिला, खूब सराह रहे लोग

ये भी पढ़ें : काबुल के एक स्कूल में बम धमाका, 100 बच्चों की मौत

ये भी पढ़ें : नए संसद भवन पर शेर की मूर्ति कानूनन सही : सुप्रीम कोर्ट

ये भी पढ़ें : टीवी शो में मुसलमानों की सिर्फ एक प्रतिशत भूमिका से मलाला नाखुश

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube