India News (इंडिया न्यूज), US Russia Relations: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार (18 मार्च, 2025) को फोन पर चर्चा की और रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाया। दोनों नेताओं ने ऊर्जा और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों पर संघर्ष विराम पर सहमति जताई। ट्रंप ने इस बातचीत को सकारात्मक बताया। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुतिन ने ट्रंप को फोन पर बातचीत के लिए करीब एक घंटे तक इंतजार करवाया, जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति का अपमान माना जा रहा है।

पुतिन ने ट्रंप को करवाया इंतजार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन पर बातचीत के लिए करीब एक घंटे तक इंतजार करवाया और फिर यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमलों को सीमित करने पर सहमति जताई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब ट्रंप पुतिन से बात करना चाहते थे, तब रूसी राष्ट्रपति मॉस्को में उद्योगपतियों और व्यापारियों के एक वार्षिक कार्यक्रम में व्यस्त थे। ट्रंप की फोन पर बातचीत रूसी समयानुसार शाम 4 से 6 बजे के बीच तय थी। कार्यक्रम के दौरान होस्ट ने पुतिन को करीब 4 बजे कॉल के बारे में याद दिलाया, लेकिन पुतिन ने मुस्कुराते हुए इसे नजरअंदाज कर दिया, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Viral Photo: दिल टूटा तो आशिक बेचने लगा गोलगप्पे, फिर बेफवा प्रेमिका को याद कर ठेले पर लिखी ऐसी शायरी, पढ़ने के लिए उमड़ पड़ी भीड़

5 बजे पुतिन ट्रंप की हुई बात

पुतिन करीब 5 बजे क्रेमलिन पहुंचे, जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच फोन पर बातचीत हुई। इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। कई लोगों ने इसे ट्रंप के प्रति जानबूझकर किया गया अपमान बताया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “नेताओं को इंतजार कराना पुतिन की पुरानी रणनीति है, लेकिन इस बार यह बहुत ज्यादा हो गया।” एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। जिसमें उन्होंने लिखा कि, “पुतिन ने ट्रंप की चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया और उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित किया।” 

इसके अलावा कुछ लोगों ने इस देरी को पुतिन की रणनीतिक चाल के रूप में देखा। एक यूजर ने कहा, “पुतिन ने ट्रंप को अपनी शर्तों पर चलने को मजबूर किया। युद्ध विराम लागू करने का उनका कोई वास्तविक इरादा नहीं है। वे अपने एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए वैश्विक नेताओं को भ्रमित करते हैं।”

कौन है नागपुर हिंसा का हैवान? जिनकी एक आवाज से धधक उठी आग, नितिन गडकरी के खिलाफ लड़ चुका है चुनाव