होम / तीसरा विश्व युद्ध की आहट! ये देश हिंदुओं के लिए होगा सबसे ज्यादा सुरक्षित

तीसरा विश्व युद्ध की आहट! ये देश हिंदुओं के लिए होगा सबसे ज्यादा सुरक्षित

Preeti Pandey • LAST UPDATED : October 21, 2024, 10:44 am IST

India News (इंडिया न्यूज), Safest Country: दुनिया के कई देश आपस में भिड़ रहे हैं। एक तरफ रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म नहीं हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ इजरायल और गाजा के बीच लंबे समय से युद्ध चल रहा है। ऐसे में कई लोग तीसरे विश्व युद्ध की संभावना जताते रहते हैं। ऐसे में ये सवाल उठता है कि अगर तीसरा विश्व युद्ध शुरू होता है तो हिंदुओं के लिए कौन सा देश सबसे सुरक्षित रहेगा? आइए आज जानते हैं।

भारत

भारत हिंदुओं के लिए सबसे सुरक्षित देशों में से एक है। यहां हिंदुओं की कुल जनसंख्या 79.80% है, इसके साथ हीं भारत की आर्मी दुनिया की तीसरी सबसे ताकतवर आर्मी है। वहीं भारत एक परमाणु सशक्त देश है। ऐसे में भारत को हिंदुओं के लिए सबसे सुरक्षित देश माना जाता है।

भूटान

भूटान की विशेष भौगोलिक स्थिति और कम जनसंख्या इसे एक सुरक्षित देश बनाती है। भूटान ने हमेशा शांति और स्थिरता को प्राथमिकता दी है। सरकार का ध्यान पर्यावरण और सामाजिक कल्याण पर है, ताकि यह वैश्विक युद्ध के प्रभावों से बच सके।

न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड एक और ऐसा देश है जिसे अपनी भौगोलिक स्थिति और राजनीतिक तटस्थता के कारण सुरक्षित माना जा सकता है। इसका दूरस्थ स्थान और कम जनसंख्या घनत्व इसे किसी भी बड़े संघर्ष से अपेक्षाकृत दूर रखता है। मुस्लिमों के लिए न्यूजीलैंड सुरक्षित रहेगा इसके अलावा न्यूजीलैंड की सरकार ने हमेशा अपने देश में मानवता और शांति को सबसे पहले रखा है।

इतेफाक नही…अपनों ने ही रची थी याह्या सिनवार के खिलाफ षड्यंत्र! खुलासे के बाद मुस्लिम देशों में मचा हंगामा, यहूदियों ने मनाया जश्न

आइसलैंड

आइसलैंड एक छोटा लेकिन सुरक्षित देश है। इसकी भौगोलिक स्थिति और कम जनसंख्या इसे किसी भी बड़े युद्ध से दूर रखती है। आइसलैंड के पास न तो कोई सेना है और न ही किसी तरह का सैन्य संघर्ष। इसका तटस्थ रुख इसे वैश्विक युद्ध के दौरान एक सुरक्षित आश्रय स्थल बनाता है।

स्वीडन

स्वीडन भी अपने तटस्थ रुख और मजबूत सामाजिक सुरक्षा प्रणाली के कारण सुरक्षित देशों की सूची में आता है। यहां की सरकार ने हमेशा शांति और मानवता के मूल्यों को सबसे पहले रखा है। इसके अलावा स्वीडन की विकसित आर्थिक और सामाजिक संरचना इसे वैश्विक संघर्षों के प्रभावों से बचाने में मदद करेगी।

फिनलैंड

फिनलैंड की भौगोलिक स्थिति और मजबूत सशस्त्र बल इसे सुरक्षा प्रदान करते हैं। यहां की सरकार ने हमेशा सामरिक सुरक्षा को सबसे पहले रखा है। फिनलैंड की नीति भी तटस्थता पर आधारित है, ताकि यह वैश्विक संघर्षों के दौरान सुरक्षित रह सके।

कौन है मुस्लिम देश के खूंखार ‘शैतान’ की बीवी, ‘गाजा के लादेन’ से शादी कर बनी दुनिया के लिए रहस्य, जिसके पति को Israel ने भेजा यमदूत के पास

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.