India News(इंडिया न्यूज),Spider in Womans Ears: ताइवान से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है जहां एक महिला के कानों में मकड़ी के मिली है। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, ताइवान की एक महिला के कानों में 4 दिन से अपने कान से असामान्य आवाजें आ रही थीं, जिसके बाद जब वह डॉक्टर के पास जांच के लिए गई तो उसके कान में मकड़ी रेंगती हुई पाई गई। जिसे देखकर महिला खुद सदमे में आ गई क्योंकि उसे भी नहीं पता चला कि आखिर मकड़ी उसके कान में कैसे चली गई।

डॉक्टरों ने निकाली मकड़ी

मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, महिला के कान में मकड़ी मिलने के बाद डर का माहौल सा बन गया। जिसके बाद डॉक्टरों ने एक ओटोस्कोप और सक्शन कैनुला का इस्तेमाल करके महिला के कान से मकड़ी और उसकी केंचुली दोनों को निकाल दिया। इसके साथ ही खबर ये सामने आ रही है कि, हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित महिला को कान से मकड़ी निकालने के बाद तुरंत राहत मिल गई। वहीं मीडिया रिपोर्ट की माने तो ताइवान अस्पताल में ओटोलर्यनोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ तेंगचिन वांग ने बताया कि महिला को दर्द महसूस नहीं हुआ क्योंकि मकड़ी बहुत छोटी थी और सिर्फ 2 से 3 मिलीमीटर की थी।

देखिए वीडियो

जानिए पूरा मामला

जानकारी के लिए बता दें कि, ये घटना ताइवान के ताइनान शहर का है। जहां एक 64 वर्षीय महिला निगर निगम अस्पताल के डॉक्टरों के पास आई थी और बताया था कि, उसके बाएं कान के अंदर से असामान्य आवाजें आ रही हैं। जब डॉक्टरों ने उसके कानों की जांच की तो पाया कि उसके बाएं कान के अंदर एक छोटी मकड़ी है, जो जिंदा है और घूम रही है। वहीं इसके साथ ही मकड़ी ने कान में ही अपनी केंचुली भी छोड़ दी थी।

ये भी पढ़े