India News(इंडिया न्यूज),Sri Lanka:  श्रीलंका में कथित तौर पर आतंकवादी और चरमपंथी गतिविधियों में शामिल LTTE समेत 15 संगठनों और 210 लोगों के सभी फंड अन्य वित्तीय संपत्ति और आर्थिक संसाधन जब्त कर लिए गए हैं। जिसको लेकर मंगलवार को एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

रक्षा सचिव ने जारी की अधिसुचना

रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा सचिव जनरल (सेवानिवृत्त) कमल गुणरत्ने के नाम से एक गजट अधिसूचना जारी की गई। इसमें कहा गया कि संबंधित कानून के तहत नामित और सूचीबद्ध किसी भी व्यक्ति, संस्था या इकाई के स्वामित्व वाले सभी फंड, अन्य वित्तीय संपत्ति और आर्थिक संसाधनों को जब्त करने का आदेश जारी किया जाना चाहिए।

World Environment Day 2024: आज है विश्व पर्यावरण दिवस, जानें कैसे हुई शुरूआत और क्या है इतिहास-Indianews

आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

इन 15 संगठनों में लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (LTTE), नेशनल तौहीद जमात (NTJ) और जमात मिलथु इब्राहिम (JMI) शामिल हैं। LTTE ने द्वीप राष्ट्र के उत्तरी और पूर्वी प्रांतों में तमिलों के लिए एक अलग देश के लिए करीब तीस साल तक सैन्य अभियान चलाया था। हालांकि, श्रीलंकाई सेना ने इस संगठन के सर्वोच्च नेता वी प्रभाकरण को मार गिराया। जिसके बाद इसका पतन हो गया।

Lok Sabha Results: ओडिशा में पहली बार NDA सरकार, पीएम मोदी ने जनता का किया धन्यवाद-Indianews

इस हमले से जुड़े है तार

एनटीजे अप्रैल 2019 में ईस्टर संडे के दिन हुए घातक हमले के पीछे था, जिसमें 11 भारतीयों सहित 270 से अधिक लोग मारे गए थे। माना जाता है कि इस समूह का आईएसआईएस से संबंध है। अन्य प्रतिबंधित समूहों में तमिल पुनर्वास संगठन, तमिल समन्वय समिति, विश्व तमिल आंदोलन, तमिल ईलम की संक्रमणकालीन सरकार और विश्व तमिल राहत कोष शामिल हैं