होम / Sudan: सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी हुआ शुरु , विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दी जानकारी

Sudan: सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी हुआ शुरु , विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दी जानकारी

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : April 24, 2023, 9:06 pm IST

इंडिया न्यूज़: गृह युद्ध से जूझ रहे सूडान में हालात बत से बदतर होता जा रहा है। इस अफ्रीकी देश में सेना और अर्धसैनिक बल आमने-सामने हैं दोनों के बीच जारी संघर्ष में अब तक 400 से अधिक लोग अपना जान गवां चुके हैं। भारत ने सूडान से भारतीयों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन कावेरी’ शुरू किया है। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्विटर पर इसकी जानकारी साझा की है। बता दे सूडान में करीब 3 हजार भारतीय फंसे हुए हैं। भारतीय वायु सेना के दो सी-130 विमान और नौसेना का आईएनएस सुमेधा जहाज सूडान के गृह युद्ध में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए सऊदी अरब और सूडान पहुंच चुके हैं। वायु सेना के जहाज सऊदी अरब के जेद्दा में तैनात हैं, जबकि आईएनएस सुमेधा सूडान बंदरगाह पहुंच गया है. यह जानकाारी विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई है।

 

  • 72 घंटे की सीजफायर के बावजूद दोनों तरफ से हमले जारी
  • कई देश अपने नागरिकों को निकालने की कर रहे हैं कोशिश

विदेश मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर लिखा की “ऑपरेशन कावेरी सूडान में फंसे हमारे नागरिकों को वापस लाने के लिए चलाया जा रहा है। लगभग 500 भारतीय पोर्ट सूडान पहुंच गए हैं। रास्ते में और भी भारतीय हैं। हमारे जहाज और विमान उन्हें घर वापस लाने के लिए तैयार हैं। भारत सूडान में हमारे सभी भाइयों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।”

अमेरिका, ब्रिटेन समेत 9 देशों ने अपने राजनयिकों को सूडान से किया रेस्क्यू
बता दे भारत के अलावा कई अन्य देश भी सूडान में फंसे अपने लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। अब तक अमेरिका, ब्रिटेन समेत 9 देशों ने अपने राजनयिकों को रेस्क्यू कर लिया है।

गृह युद्ध में 3500 से अधिक लोग बुरी तरह से घायल
अफ्रीकी देश सूडान के गृह युद्ध में 3500 से अधिक लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। राजधानी खार्तूम में मेन एयरपोर्ट सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) के बीच लड़ाई का स्थल रहा है. खार्तूम से 850 किलोमीटर दूर लाल सागर पर पोर्ट सूडान से कई देश अपने नागरिकों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। लड़ाई के बीच इंटरनेट बंद कर दिया गया है। 72 घंटे की सीजफायर के बावजूद दोनों तरफ से हमले जारी हैं।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT