होम / ताइवान के मिसाइल डेवलपमेंट आफिसर की होटल में मौत, क्या कहा अधिकारियों ने

ताइवान के मिसाइल डेवलपमेंट आफिसर की होटल में मौत, क्या कहा अधिकारियों ने

Bharat Mehndiratta • LAST UPDATED : August 6, 2022, 1:23 pm IST

इंडिया न्यूज, ताइपे सिटी (China Taiwan Conflict): अमेरिकी सांसद नैंसी पेलोसी के दौरे के बाद से चीन और ताइवान में जंग की आहट तेज हो रही है। इसी बीच ताइवान के लिए एक टेंशन और खड़ी हो गई है। ताइवान डिफेंस मिनिस्ट्री के नेशनल चुंग-शान इंस्टिट्यूट आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के डिप्टी हैड ओ यांग ली-हिंग शनिवार सुबह पिंगटुंग शहर के एक होटल के कमरे में मृत पाए गए हैं। ओ यांग बिजनेस के सिलसिले में पिंगटुंग शहर गए हुए थे।

वे कई मिसाइल प्रोडक्शन प्रोजेक्ट्स को सुपरवाइज कर रहे थे। साल की शुरूआत में ही उन्होंने डिप्टी हैड का पद संभाला था। उनकी मौत ऐसे समय हुई है, जब चीन लगातार ताइवान के पास मिलिट्री ड्रिल कर रहा है। ताइवान के अधिकारियों के मुताबिक 57 साल के ओ यांग की मौत हार्ट अटैक आने से हुई है। उनके परिवार ने भी बताया कि उन्हें हार्ट से संबंधित बीमारियां थीं।

चीन ने ताइवान को चारों तरफ से घेरा

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से चीन और ताइवान युद्ध की कगार पर खड़े हैं। चीन ने ताइवान को चारों ओर से घेर रखा है। ताइवान पर दबाव बनाने के लिए चीन लगातार चारों ओर मिलिट्री ड्रिल कर रहा है।

ताइवान की सीमा में घुस रहे चीनी जेट्स

चीनी आर्मी के जेट्स लगातार ताइवानी एयरस्पेस में घुसपैठ कर रहे हैं। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कहा है कि चीन लगातार ताइवन की सीमओं का उल्लंघन कर रहा है। चीन ने कई मिसाइलें भी दागी हैं। वहीं चीन के फाइटर जेट ताइवान की मध्य रेखा को बार-बार पार कर रहे हैं। चीन लगातार उकसा रहा है। लेकिन वो चीन की हरकत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

ताइवानी तट से 16 किमी दूर चल रही चीनी मिलिट्री ड्रिल

अमेरिकी सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से चीन भड़का हुआ है। वो पहले ही इस यात्रा का विरोध कर चुका है। इसी कारण चीन की सेनाएं ताइवान के आस पास युद्ध अभ्यास कर रही हैं और ताइवान पर दबाव बना रही हैं। चीन अपनी मिलिट्री ड्रिल ताइवानी तट से सिर्फ 16 किमी दूर कर रहा है। इस मिलिट्री एक्सरसाइज को ‘लाइव फायरिंग’ नाम दिया गया है। इसमें असली हथियारों और गोला-बारूद का इस्तेमाल किया जा रहा है। बताया गया है कि यह एक्सरसाइज 7 अगस्त तक चलेगी।

ये भी पढ़ें : नैंसी पेलोसी पर चीन ने लगाए प्रतिबंध, जानिए क्या कहा चीनी विदेश मंत्रालय ने

ये भी पढ़ें : थाईलैंड के नाइट क्लब में भीषण आग, 40 ने तोड़ा दम, दर्जनों लोग घायल

ये भी पढ़ें : इजराइल ने फिर की फिलिस्तीन में एयर स्ट्राइक, मारा गया हमास का कमांडर तायसीर अल जबारी

हमे Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.