इंडिया न्यूज, काबुल:

Taliban Cruelty अफगानिस्तन पर कब्जे के बाद तालिबान की करतूत लगातार सामने आ रही है। अब हथियारों के बल पर उसने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित करता परवन गुरुद्वारे पर हमला कर कई लोगों को बंधक बना लिया है। यह गुरुद्वारा वही स्थान है, जहां सिखों के गुरू नानक देव जी आए थे।

Indian World Forum के अध्यक्ष Puneet Singh Chandok ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि भारी हथियारों से लैस अज्ञात तालिबानी अफसरों के एक समूह ने काबुल स्थित करता परवन गुरुद्वारे गुरुद्वारे में घुसकर कई लोगों को हिरासत में लिया है। बता दें कि अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद यहां अल्पसंख्यकों पर अत्याचार और बर्बरता की खबरे लगातार सामने आ रही हैं। तालिबान अल्पसंख्यकों की धार्मिक और जातीय पहचान के आधार पर हत्याएं कर रहा है।

Taliban Cruelty गुरुद्वारे के सीसीटीवी भी तोड़े

स्थानीय लोगों का आरोप है कि उत्तर-पश्चिमी काबुल में स्थित करता परवन गुरुद्वारे में तालिबानी अफसरों ने गुरुद्वारे के सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया। इसके अलावा गुरुद्वारे में भी तोड़फोड़ की गई है। हमले की खबर मिलने पर स्थानीय गुरुद्वारा प्रबंधन भी मौके पर पहुंचा।

Taliban Cruelty पहले पूर्वी प्रांत स्थित गुरुद्वारे की छत से निशान साहिब को हटा दिया था

तालिबान ने अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत स्थित गुरुद्वारे की छत से इससे पहले निशान साहिब (सिख पवित्र ध्वज) को हटा दिया था। ये वही गुरुद्वारा है जहां एक बार सिखों के गुरू गुरु नानक देव जी ने भी दौरा किया था।

Read More : Taliban Attack तालिबान के हमले में पाक फौज के कैप्टन की मौत

Read More : Taliban Firing on Womens प्रदर्शन कर रही महिलाओं को तालिबान ने हवाई फायरिंग कर पीछे धकेला

Connect Us : Twitter Facebook