India News (इंडिया न्यूज), Nostradamus Predictions 2024: इस वक्त भारत के साथ पूरी दुनिया प्रचंड गर्मी को प्रकोप में है। सऊदी अरब की बात करें तो हज यात्रा के दौरान 1000 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी। दक्षिण एशिया से लेकर दक्षिण पूर्व एशिया तक खतरनाक हीटवेव है। धरती का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में वैज्ञानियकों के द्वारा एक रिपोर्ट और तस्वीर शेयर की गई थी जिसमें बताया गया था कि धरती का कुछ हिस्सा तेजी से सूख रहा है। इसे देखकर लग रहा है कि  न्यू नास्त्रेदमस’ के नाम से मशहूर ज्योतिषी की भविष्यवाणीयां सच साबित हो रही हैं।

  • प्रचंड गर्मी
  • रिकॉर्ड तोड़ गर्मी
  • नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी

रिकॉर्ड तोड़ गर्मी

मई 2024 में अब तक रिकॉर्ड इतिहास में गर्मी ने अपना कहर बरपाया है। इतना ही नहीं लगातार 12वां महीना रहा है जब पृथ्वी का तापमान रिकॉर्ड रूप से सबसे हाई रहा। जून 2023 के बाद से हर महीने रिकॉर्ड स्तर पर गर्मी बढ़ रही। इस बीच मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की उस भविष्यवाणी की चर्चा तेजी से हो गई है, जिसमें उन्होंने साल 2024 के लिए की थी।

Old is Gold अंदाज में दिखे Honey Singh, उम्र बढ़ने पर किया गर्व -IndiaNews

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी

मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस के अनुसार 2024 को लेकर अपनी भविष्यवाणी में उन्होनें चेतावनी दी थी कि इस साल धरती पर जलवायु परिवर्तन का कहर टूटेने वाला है। उनके अनुसार सूखी धरती और अधिक झुलस जाएगी और जब यह नजर आने लगेगा तो एक भयंकर बाढ़ आएगी।

रात में लड़का, सुबह आंख खुली तो बन गया लड़की! यूपी के मुजफ्फरनगर का ये मामला कंपा देगा रूह -IndiaNews