India News (इंडिया न्यूज), Lebanon Pegor Explosions: लेबनान में हुए पेजर ब्लास्ट के बाद हर दिन एक से एक नए खुलासे हो रहे हैं। हिजबुल्लाह के आतंकियों को निशाना बनाकर किए गए पेजर विस्फोटों की जांच में नॉर्वे में रहने वाले एक भारतीय प्रवासी का नाम सामने आया है। जिनका नाम रिनसन जोस बताया जा रहा है, जिनका जन्म भारत के केरल राज्य के वायनाड में हुआ है। जिसने बाद में नार्वे देश की नागरिकता ले ली थी। नॉर्वे के नागरिक रिनसन जोस केरल के वायनाड से देश में आए थे और रिपोर्टों ने शुरू में सुझाव दिया था कि बुल्गारिया में 37 वर्षीय व्यक्ति के स्वामित्व वाली एक कंपनी उग्रवादी समूह को पेजर की आपूर्ति में शामिल थी।
इस पेजर का आयात, निर्यात या निर्माण बुल्गारिया में नहीं हुआ: DANS
पेजर विस्फोट के 2 दिनों के बाद बुल्गारियाई राज्य सुरक्षा एजेंसी DANS ने कहा कि वह देश के आंतरिक मंत्रालय के साथ समन्वय कर रही है और एक कंपनी की भूमिका की जांच कर रही है, जिसका नाम बाद में नॉर्टा ग्लोबल लिमिटेड बताया गया। यह कंपनी 2022 में सोफिया में पंजीकृत हुई थी। इसका स्वामित्व नॉर्वे के रिनसन जोस के पास पाया गया है। हालांकि शुक्रवार ( 20 सितंबर, 2024 ) को DANS ने कहा कि लेबनान में विस्फोटों में इस्तेमाल किए गए पेजर बुल्गारिया में आयात, निर्यात या निर्मित नहीं किए गए थे। समाचार एजेंसी AFP ने एजेंसी के हवाले से कहा, “सत्यापन के बाद यह निर्विवाद रूप से स्थापित हो गया है कि 17 सितंबर को विस्फोट करने वाले संचार उपकरणों से संबंधित कोई भी संचार उपकरण बुल्गारिया में आयात, निर्यात या निर्मित नहीं किया गया था।”
श्रीलंका में आर्थिक संकट के बाद पहली बार हुआ चुनाव, जानिए कौन बनेंगे अगले राष्ट्रपति?
कौन है रिनसन जोस जिससे जुड़ रहे तार?
इसमें यह भी कहा गया कि कंपनी और उसके मालिक ने “माल की बिक्री या खरीद से जुड़ा कोई भी लेन-देन नहीं किया था” या जो “आतंकवाद के वित्तपोषण पर कानूनों के अंतर्गत आता हो”। नॉर्वे के ओस्लो में पुलिस ने कहा कि उन्होंने “उभर कर आई जानकारी की प्रारंभिक जांच” शुरू कर दी है। समाचार एजेंसी आईएएनएस की एक रिपोर्ट के अनुसार, जोस कुछ साल पहले उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए नॉर्वे गए थे। ओस्लो वापस जाने से पहले उन्होंने कुछ समय के लिए लंदन में काम किया। उनके लिंक्डइन पेज के अनुसार उन्होंने नॉर्वेजियन प्रेस समूह डीएन मीडिया के लिए डिजिटल ग्राहक सहायता में लगभग पांच साल तक काम किया है। डीएन मीडिया ने समाचार पत्र वर्डेंस गैंग को बताया कि वह मंगलवार से विदेश में काम के लिए गए हुए हैं और वे उनसे संपर्क नहीं कर पाए हैं।
UN सुरक्षा परिषद का सदस्य बनने पर किताना ताकतवर हो जाएगा भारत, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश