India News (इंडिया न्यूज),Pakistanपाकिस्तान में इन दिनों सेना और सुरक्षा बलों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। खास तौर पर बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में पाक सेना पर भीषण हमले हुए हैं, जिसके चलते बड़ी संख्या में मौतें भी हुई हैं। यही वजह है कि पाक सेना में डर का माहौल है और कई सैनिक अपनी पाक सेना से इस्तीफा दे रहे हैं। इसी बीच एक पूर्व पाकिस्तानी सैनिक ने पाक सेना के अत्याचारों का खुलासा किया है, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।

पाकिस्तानी सैनिक ने हाल ही में पाक सेना में अपने पद से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद उसकी रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई। पाक सैनिक ने पाकिस्तानी सेना की योजनाओं और अभियानों के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

रमजान के बाद पाक सेनी की योजना

अगर सैनिक के बयान पर यकीन किया जाए तो पाक सेना रमजान के बाद बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में क्रूर अभियान की योजना बना रही है, जिसका मकसद पश्तूनों और बलूचों का जातीय सफाया करना है। उसने यह भी आरोप लगाया कि धार्मिक विद्वानों की हत्याओं के पीछे खुद पाकिस्तानी सरकार का हाथ है और मस्जिदों में बम धमाके पाकिस्तानी सेना द्वारा ही करवाए जाते हैं।

सेना के आदेश पर होती हैं हत्याएं

पूर्व पाकिस्तानी सैनिक पूर्व पाकिस्तानी सैनिक ने चौंकाने वाले कबूलनामे में माना है कि अपनी सेवा के दौरान उसने अपने अधिकारियों के सीधे आदेश पर 12 लोगों की हत्या की और सेना मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन में शामिल है। उसके खुलासे के कारण ही आज अज्ञात हमलावरों ने उसकी हत्या कर दी। हालांकि, राजनीतिक और सैन्य विश्लेषकों का कहना है कि सच को दबाने के लिए पाकिस्तानी सेना ने ही उसकी हत्या की है।

पूर्व सैनिक के इस खुलासे के बाद पाकिस्तानी सेना पर कई सवाल उठ रहे हैं, जिनके जवाब अब सेना के शीर्ष अधिकारियों से मांगे जा रहे हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक किसी भी वरिष्ठ या कनिष्ठ अधिकारी की ओर से कोई बयान नहीं आया है। पूर्व सैनिक के खुलासे से साफ है कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से कभी बाज नहीं आने वाला है।

यौन उत्पीड़न मामले में जांच करने पहुंची पुलिस को बनाया बंधक, फिर ऐसे दिया घटना को अंजाम; मामला जान रह जाएंगे हक्के-बक्के

बांग्लादेश वापस लौट रहीं हैं शेख हसीना, हो गया बड़ा ऐलान, अब क्या करेंगी Yunus सरकार?

Maha Kumbh 2025! मौनी अमावस्या पर मची भगदड़ मामले में HC का बड़ा फैसला, Yogi सरकार को मिली राहत, बेंच ने खारिज की ये याचिका