Donald Trump
India News (इंडिया न्यूज़), 37 charges against Donald Trump, वाशिंगटन,: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही हैं। बता दें शुक्रवार को उनके खिलाफ सीक्रेट्स डॉक्यूमेंट्स केस में लगाए गए 37 आरोपों को सार्वजनिक कर दिया गया। इन आरोपों में 31 चार्ज राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े दस्तावेजों को जानबूझकर अपने पास रखने के हैं। तो वहीं अन्य आरोप उन पर झूठे बयान देने, डाक्यूमेंट्स होने की बात छिपाने, न्याय में बाधा डालने जैसे आरोप लगाए गए हैं। जानकारी के अनुसार 49 पेज के आरोप पत्र में बताया गया है कि ट्रम्प ने ये डॉक्यूमेंट्स अपने बाथरूम, बॉलरूम, शावर की जगह पर, ऑफिस, स्टोर रूम और बेडरूम में छिपाए थे। प्रॉसिक्यूटर्स ने ये भी कहा कि FBI की जांच में बाधा डालने के लिए ट्रम्प ने अपने वकीलों को फाइलें छिपाने या नष्ट करने का आदेश दिया था।
फ्लोरिडा में फेडरल कोर्ट में दायर आरोप के अनुसार, ट्रम्प ने उन दस्तावेजों को फ्लोरिडा में अपने मार-ए-लागो निवास और क्लब में असुरक्षित रखा था। आरोप में कहा गया है कि, ट्रम्प ने जो दस्तावेज लिए उनमें “अमेरिका और विदेशों की रक्षा और हथियारों की क्षमताओं, अमेरिका के परमाणु कार्यक्रमों, सैन्य हमले के लिए अमेरिका और उसके सहयोगियों की संभावित कमजोरियों और विदेशी हमले के जवाब में संभावित प्रतिशोध की योजना के बारे में जानकारी शामिल है।” उसमें कहा गया है कि, “इन वर्गीकृत दस्तावेजों का अनधिकृत खुलासा अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को जोखिम में डाल सकता है।”
ट्रम्प पर 37 मामलों में आरोप लगाए गए हैं, जिसमें राष्ट्रीय रक्षा सूचनाओं को जानबूझकर अपने पास बनाए रखना, न्याय में बाधा डालने की साजिश, दस्तावेजों को गलत तरीके से छिपाना और झूठे बयान देना शामिल हैं। जस्टिस डिपार्टमेंट के विशेष वकील जैक स्मिथ द्वारा लगाए गए आरोपों के तहत प्रत्येक मामले में 20 साल तक की जेल की सजा का प्रावधान है। ट्रम्प के सहयोगी वॉल्ट नौटा पर दस्तावेजों को छिपाने में ट्रम्प की मदद करने के लिए छह मामलों में आरोप लगाए गए हैं।
ये भी पढें – Pakistan Budget: पाकिस्तान ने पेश किया बजट, भुखमरी के बावजूद रक्षा क्षेत्र में करेगी इतने अरब रुपये का खर्च
Contents:Как определить разворот тренда на ФорексТест стратегии форекс «Лимитка»: +95,14% по GBP/USD за 12 месПример…
Navratri 2022 9th Day Maa Siddhidatri Puja Vidhi Vrat Katha Mantra Aarti in Hindi: नवरात्र…
Contents:Selling your item to BuyBackWorld is as easy as…GoPro swings to a surprise profit but…
Contents:India DictionaryProject Finance & Structuring SBUTop Reasons to Start Investing at an Early AgeManaging money…
Sonia Gandhi Meet Opposition parties : कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी शुक्रवार को वीडियो…
Bollywood Actress Troll : 2018 में फिल्म लवयात्री से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस…