India News (इंडिया न्यूज),Global Terrorism Index: जहां दुनिया के कई देश आतंकियों के खिलाफ जंग छेड़ रखे हैं। वहीं दुनिया के कई ऐसे देश हैं जो आतंकियों को पनाह देते है। बता दें वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2022 के अनुसार इराक, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, सीरिया, नाइजीरिया आतंकवादी गतिविधियों के प्रमुख केंद्र हैं, जहां तालिबान, आईएसआईएस और बोको हराम जैसे आतंकवादी संगठन सक्रिय हैं। आपको बता दें कि अफगानिस्तान में तालिबान का सबसे अधिक प्रभाव है। इसे देश में आतंकवाद का एक बड़ा कारण माना जाता है। आतंकवादी संगठनों को समर्थन और आश्रय दिए जाने के कारण पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियाँ अधिक हैं।

इराक में ISIS और अल-कायदा जैसे संगठन

इराक में ISIS और अल-कायदा जैसे संगठन सक्रिय हैं जो देश में हिंसा और अस्थिरता का कारण बनते हैं। सीरिया में ISIS और अल-कायदा जैसे संगठनों की गतिविधियाँ शांति और सुरक्षा के लिए खतरा बनी हुई हैं। नाइजीरिया में बोको हराम जैसे संगठन हैं। ये संगठन आतंकवादी गतिविधियों का मुख्य स्रोत हैं, जो वहाँ की आंतरिक सुरक्षा को कमजोर करते रहते हैं। सोमालिया में अल-शबाब जैसे संगठनों की मौजूदगी के कारण अफ्रीकी क्षेत्र में अस्थिरता और तनाव है। यमन में गृहयुद्ध की स्थिति में अल-कायदा जैसे संगठन सक्रिय हैं, जिसने आतंकवाद को जन्म दिया है। लीबिया में कई आतंकी संगठन सक्रिय हैं जो राजनीतिक अस्थिरता के कारण हैं।

पाकिस्तान में आतंकवाद

ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2022 के अनुसार पाकिस्तान दूसरे नंबर पर है। पाकिस्तान लंबे समय से आतंकवाद का समर्थक और पनाहगार रहा है। पाकिस्तान ने आतंकवाद को पनपने में काफी मदद की है। और यहां आतंकियों की भरमार है। लेकिन पाकिस्तान अब खुद आतंकियों के चंगुल में फंस गया है। पाकिस्तान जो पहले दूसरे देशों पर आतंकी हमले करने वालों की मदद करता था, अब खुद आतंकी हमलों से परेशान है। पाकिस्तान में समय-समय पर आतंकी हमलों के मामले देखने को मिलते रहते हैं।

जूते के डिब्बे में पॉपकॉर्न छिपाकर फिल्म देखने गई लड़की, 500 रुपए बचाने के चक्कर में कर डाला ये कारनामा, वीडियो देखकर भड़क जाएगा पूरा बॉलीवुड!

रुस मुस्लिम देश है या नहीं? भारत के ताकतवर दोस्त से जुड़ी ये बात जानकर चौंक जाएंगे हिन्दू