India News (इंडिया न्यूज), Sudan Conflict, सूडान: सूडान की राजधानी खारतूम और उसका पड़ोसी शहर ओमडर्मन कई दिन की शांति के बाद शुक्रवार सुबह गोलीबारी और विस्फोटों की आवाज से गूंज उठे हैं। यह अफ्रीकी देश दो शीर्ष जनरलों की प्रभाव की लड़ाई में दो हफ्ते से हिंसा की आग में झुलस रहा है। इस दौरान सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है। दसियों हजार विदेशी नागरिक भी यहां पर फंसे हुए हैं।
घायलों को इलाज मिलना भी हुआ मुश्किल
सूडान में सेना और अर्धसैनिक बल के बीच छिड़ी जंग में राजधानी युद्ध के मैदान में बदल चुकी है। हर थोड़ी दूर पर जली इमारतें और बर्बाद सुविधाएं यहां के नागरिकों की बदतर हालात की कहानी कह रही हैं। खारतूम में रिपब्लिकन पैलेस (राष्ट्रपति भवन), सेना मुख्यालय और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास लड़ाई हो रही है। जिसके चलते पूरा सरकारी सिस्टम भी हिल गया है। दोनों पक्ष डॉक्टरों और नर्सों की भी किडनौपिंग कर रहे हैं। जिस कारण घायल हुए लोगों को इलाज मिलना भी मुश्किल हो गया है।
संघर्षविराम में सूडानी नागरिक भी भागने में सफल
बता दें कि कुछ अरब देश, अफ्रीकी देश, अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र मिलकर हालात का काबू में करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रयाज किया जा रहा है कि दोनों जनरल आपस में बैठकर बात कर लें और अपने विवादों को सुलझाएं। फिलहाल सूडान में ये देश कई दौर के अस्थायी संघर्षविराम कराने में सफल रहे हैं। इस संघर्षविराम के दौर में ही भारत समेत अन्य देशों के नागरिकों को सूडान से निकाला गया है। साथ ही इस संघर्षविराम का फायदा उठाकर हजारों सूडानी नागरिक भी पड़ोसी देशों में भागने में सफल रहे हैं।
गोलीबारी की चपेट में आया तुर्किये विमान
सूडान के इन हालातों के बीच तुर्किये का एक विमान शुक्रवार को गोलीबारी की चपेट में आ गया। तुर्किये का ये विमान सूडान में फंसे अपने नागरिकों को लेने के लिए खारतूम गया था। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है। बता दें कि दोनों पक्षों के 72 घंटे के युद्धविराम के एलान के बाद यह घटना हुई हैं।
Also Read: 13 साल की शादी और तीन बच्चों को छोड़ सहेली संग फरार हुई महिला, पति ने दर्ज कराई शिकायत