India News (इंडिया न्यूज),Hypersonic Missile:दुनिया में युद्ध के तौर-तरीके कितने बदल गए हैं, इसका नजारा हाल ही में तब देखने को मिला जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। पाकिस्तानी सेना की प्रतिक्रिया का जवाब देने के लिए भारत ने कई पाकिस्तानी एयरबेसों को भी निशाना बनाया। लेकिन सबसे खास बात यह रही कि इसके लिए भारतीय लड़ाकू विमानों ने सीमा पार नहीं की। सभी हमले अपनी सीमा में रहकर मिसाइलों से किए गए।
आने वाले समय में सैन्य शक्ति के मामले में जो देश सबसे ऊपर होगा, वह वही होगा जिसके पास दुनिया की सबसे तेज और सबसे लंबी रेंज वाली मिसाइलें होंगी। यही वजह है कि भारत का पड़ोसी देश चीन एक ऐसी मिसाइल बना रहा है जो महज 30 मिनट में दुनिया के किसी भी हिस्से को निशाना बना सकती है।
Hypersonic Missile
चीनी वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष से हाइपरसोनिक मिसाइल दागने की क्षमता विकसित करने का दावा किया है। चीनी अकादमिक पत्रिका एक्टा एरोनॉटिका एट एस्ट्रोनॉटिका सिनिका की रिपोर्ट के अनुसार, ये मिसाइलें री-एंट्री ग्लाइड व्हीकल (RGV) से लैस हैं जो मैक 20 यानी 13,000 किलोमीटर प्रति घंटे की गति प्राप्त कर सकती हैं।
चीन की इस खास मिसाइल के बारे में कहा जा रहा है कि यह महज 30 मिनट के भीतर पृथ्वी पर किसी भी जगह पर हमला कर सकती है। चीन ने अभी इस तकनीक को हासिल करने का दावा किया है। मिसाइल को बनाने में कुछ साल लग सकते हैं। लेकिन, अगर ऐसा होता है तो यह एक बड़ी उपलब्धि होगी।
हाइपरसोनिक मिसाइलों की गति इतनी अधिक होती है कि इसे आसानी से ट्रैक नहीं किया जा सकता। रडार तकनीक से इनका पता लगाना चुनौतीपूर्ण होता है। हाल ही में पूरी दुनिया ने यह देखा जब भारत ने पाकिस्तान में 100 किलोमीटर अंदर घुसकर हमला किया और ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत के सामने पाकिस्तान के चीनी रडार कुछ नहीं कर पाए।
चीन जिस मिसाइल को विकसित करने की बात कर रहा है, उसे अंतरिक्ष से भी दागा जा सकता है। यह अपने रास्ते में कहीं से भी दिशा बदलने में सक्षम है। इसे जमीन, हवा, समुद्र और अंतरिक्ष से दागा जा सकता है जो इसे दुनिया का सबसे खतरनाक हथियार बनाता है।
चीन अकेला ऐसा देश नहीं है जो सुपरपावरफुल हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल बनाने में भारी निवेश कर रहा है। अमेरिका और ब्रिटेन मिलकर हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल डेमोस्ट्रेटर विकसित कर रहे हैं, जिसका अब तक 200 से ज़्यादा परीक्षण हो चुका है और उम्मीद है कि यह 2030 तक बनकर तैयार हो जाएगा। (सभी तस्वीरें प्रतीकात्मक हैं और AI की मदद से बनाई गई हैं।)
हमें बस 93000 राइफल और…पाकिस्तान को दुनिया के नक्शे से मिटाने के लिए BLF ने भारत से मांगी मदद, Video देख छाती पीटने लगा मुनीर-शहबाज