होम / चीन में बवंडर ने मचाया कहर, 50 से ज्यादा घरों को पहुंचा नुकसान

चीन में बवंडर ने मचाया कहर, 50 से ज्यादा घरों को पहुंचा नुकसान

Prachi • LAST UPDATED : September 1, 2021, 9:43 am IST

इंडिया न्यूज, बीजिंग
चीन में एक बवंडर ने ऐसी तबाही मचाई जिसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा हो। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें हवा में चारों ओर मलबा उड़ता दिख रहा है। ऐसी खबर है कि ये बवंडर चीन के हुलुडाओ शहर में आया था, जिसके कारण 50 से अधिक घरों को क्षति पहुंची है। जबकि कई जगह पेड़ जड़ से उखड़ गए हैं। एक शख्स ने अपने घर की खिड़की से ये वीडियो बनाया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बवंडर की गति कितनी तेज है। जानकारी के मुताबिक, शहर में भारी तबाही मची है। सड़कों को नुकासन हुआ है और लोगों के वाहन भी टूट गए हैं। ये शहर चीन के उत्तरपूर्व में स्थित लिओनिंग प्रांत में है। कहा जा रहा है कि घटना 25 अगस्त की है। इसे लेकर चीन की ओर से पूरी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन जब वीडियो वायरल हुआ तो दुनिया को इस बारे में पता चला। बवंडर करीब एक मिनट तक वहां इमारतों से टकराकर घूमता रहा। जिसका असर अब भी देखा जा रहा है। कुल कितना नुकसान हुआ है, इस बारे में सरकार ने कुछ नहीं कहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके कारण एक शख्स घायल हो गया है और उसे इलाज के लिए अस्पताल भी भेजा गया। बवंडर हवा के तेजी से घूमने वाले स्तंभ को कहा जाता है। इस दौरान हवा की गति काफी तेज हो जाती है। जहां से भी बवंडर गुजरता है, वहां वो तबाही मचाता चला जाता है। इसे हवा का ऐसा तेज झोंका भी कहते हैं, जो चक्कर खाता हुआ तेजी से चलता है। इसमें पड़ी धूल ऊपर उठती हुई दिखती है। कई बार बवंडर बेहद खतरनाक रूप भी ले लेते हैं। चीन में बीते महीनों आई बाढ़ ने भी भारी तबाही मचाई थी, इसके कारण करीब 300 लोगों की मौत हो गई। जबकि 47 लोग लापता हुए। ये बाढ़ देश के मध्य क्षेत्र में आई थी। भारी बारिश के कारण 150 काउंटी स्तरीय क्षेत्रों में 1 करोड़ 45 लाख 30 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए थे। इसके साथ ही एक लाख 90 हजार हेक्टेयर से अधिक की फसल को नुकसान पहुंचा। जबकि प्रांत में 30,600 से अधिक घर ढह गए।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

पत्नी सुतापा ने Irrfan Khan के पसंदीदा गाने का किया खुलासा, रणबीर-दीपिका के सॉन्ग के लिए कही ये बात -Indianews
MI VS KKR: अपने घर में कोलकता को हराना चाहेगी मुंबई, जानें कब और कहां देखें मुकाबला-Indianews
PM Modi: 13 मई को वाराणसी में रोड शो करेंगे पीएम मोदी ,अगले दिन नामांकन करेंगे दाखिल-Indianews
जयपुर में मासूम घर के बाहर से किडनैप, CCTV फुटेज में दिखा किडनैपर
KKR VS MI: जानें कैसा है वानखेड़े में मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड-Indianews
Kushal Tandon ने Shivangi Joshi संग अपनी सगाई की अफवाहों को किया खारिज, गुस्साए एक्टर ने पोस्ट में लिखी ये बात -Indianews
KKR VS MI: मुंबई को हरा प्लेऑफ़ में जगह पक्की करना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, जानें किसका पलड़ा भारी-Indianews
ADVERTISEMENT