India News (इंडिया न्यूज), Tulip Siddiq: बांग्लादेश के अधिकारियों ने ब्रिटिश सांसद और लेबर पार्टी के पूर्व मंत्री ट्यूलिप रिजवाना सिद्दीक पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी बहन शेख रेहाना सहित 50 लोगों के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है। ट्यूलिप पर आरोप है कि वे राजनीतिक ओहदे का दुरुपयोग कर जमीन अधिग्रहण करती थीं। अदालत ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना, ब्रिटिश सांसद ट्यूलिप सिद्दीक और शेख रेहाना सहित अन्य सभी लोगों पर अपने राजनीतिक पद का फायदा उठाकर गैरकानूनी तरीके से जमीन पर कब्जा करती थीं।
बांग्लादेश के भ्रष्टाचार निरोधक आयोग, पूर्व प्रधानमंत्री की भांजी ट्यूलिप पर अवैध रूप से जमीन हासिल करने के आरोपों की जांच कर रही है। यह जांच शेख हसीना के शासनकाल में शुरू हुई जांच का ही व्यापक रूप है। बता दें कि, अगस्त 2024 में बांग्लादेश में हुई भयावह हिंसा के कारण शेख हसीना को देश छोड़कर भागना पड़ा था।
Tulip Siddiq (ट्यूलिप सिद्दीक की बढ़ी मुश्किलें)
आपको जानकारी के लिए बता दें कि, ट्यूलिप सिद्दीक हैम्पस्टेड और हाईगेट से ब्रिटिश सांसद हैं। हाल ही में उन्होंने ट्रेजरी के आर्थिक सचिव पद से इस्तीफा दिया था। सिद्दकी शेख रेहाना की बेटी और शेख हसीना की भांजी हैं। लंदन में जन्मी ट्यूलिप 2015 में पहली बार ब्रिटिश संसद की सदस्य बनी थीं ये कैम्ब्रिज यूनिवरसिटी से अपनी डिग्री पूरी की हैं।