होम / जिसे कमी समझते हैं भारतीय…उसी चीज के लिए तड़पा रहा है दूसरा देश, सच्चाई जानकर इज्जत करना सीख जाएंगे

जिसे कमी समझते हैं भारतीय…उसी चीज के लिए तड़पा रहा है दूसरा देश, सच्चाई जानकर इज्जत करना सीख जाएंगे

Subham Srivastava • LAST UPDATED : October 23, 2024, 3:53 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Ukraine Population Declining:दुनिया में तेजी से लोगों की आबादी बढ़ रही है। कुछ लोग इसको सही नहीं मानते हैं, उनके मुताबिक धरती पर संसाधन सीमित है। अगर ऐसे ही आबादी बढ़ती गई तो आने वाले समय में लोगों के पास संसाधन बचेंगे ही नहीं। भारत ने कुछ समय पहले चीन को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश का तंबका अपने नाम कर लिया है। लेकिन इससे विपरीत यूक्रेन में हाल कुछ स्थिती कुछ और ही है। असल में इस वक्त यूक्रेन घटती आबादी की समस्या से झूझ रहा है। आप को जानकर हैरानी होगी कि पिछले ढाई सालों में इस देश की आबादी में करीब एक करोड़ की कमी आई है। रूस-यूक्रेन यूद्ध के चलते ऐसा हो रहा है।

जन्म दर सबसे निचले स्तर पर

जानकारी के लिए बता दें कि यूक्रेन एक ऐसा देश है जहां जन्म दर पहले से ही सबसे निचले स्तर पर है। इस देश में औसतन प्रति महिला एक बच्चा पैदा होता है। इसके मुताबिक यहां जन्म दर एक प्रतिशत है। जबकि आबादी की मौजूदा स्थिति को बनाए रखने के लिए कम से कम करीब 2.1 प्रतिशत जन्म दर की जरूरत होती है।

पहले आबादी पांच करोड़ थी

यूक्रेन में तेजी से घटती आबादी की जानकारी देते हुए संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की प्रमुख फ्लोरेंस बाउर ने एक सम्मेलन में बताया कि 2022 में फरवरी महीने में रूस के साथ युद्ध शुरू होने के बाद यूक्रेन में जनसांख्यिकीय स्थिति खराब होती जा रही है। फ्लोरेंस ने बताया कि इस दौरान यूक्रेन में जन्म दर घटकर एक प्रतिशत रह गई है। 1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद अस्तित्व में आए यूक्रेन की उस समय आबादी पांच करोड़ थी। लेकिन, उसके बाद यहां की आबादी लगातार कम होती जा रही है। दरअसल, यूक्रेन की सीमा से लगे पूर्वी यूरोप और मध्य एशिया के देशों में यह समस्या आई है। यहां की आबादी लगातार कम होती जा रही है।

लेटेस्ट खबरें इस मुस्लिम देश में चचेरी बहन से शादी बनी अभिशाप, पैदा हो रहे ऐसे बच्चे…अंजाम देख कर कांप गई दुनिया

2021 में हुई थी जनगणना

यूक्रेन में 2021 में जनगणना की गई थी। उसके अनुसार वहां पर शुरूआत में 5 करोड़ की आबादी थी। लेकिन पिछले करीब ढाई साल में यहां की आबादी में एक करोड़ की और कमी आई है। यानी, वर्तमान में यूक्रेन की आबादी करीब तीन करोड़ है। युद्ध की वजह से अब तक इस युद्ध में हजारों लोग मारे जा चुकें हैं। ये बात अलग है कि यूक्रेनी सरकार की तरफ से अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक डेटा नहीं दिया गया है। ऐसी भी खबर सामने आई है कि युद्ध की वजह से 67 लाख यूक्रेनियन विदेशों में शरण लिए हुए हैं।

लेटेस्ट खबरें किस डर से Putin को ठुकरा रहे हैं ये दो ताकतवर देश? Brics से सामने आया भयंकर ड्रामा, जानें क्या है अंदर की बात

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.