India News (इंडिया न्यूज़), Russia-Ukraine War: रूस की सेना ने यूक्रेन के ऐतिहासिक शहर माना जाने वाला चेर्निहाइव में शनिवार को मिसाइल हमला किया है। यूक्रेन के गृह मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि, भीड़भाड़ वाले चौराहे पर रूसी मिसाइल के हमले में छह साल के बच्चे सहित सात लोगों की मौत हो गई और 129 अन्य लोग घायल हो गए।
रूसी हमले से 15 बच्चे और 15 पुलिस अधिकारी घायल
मंत्रालय ने रूस के मिसाइल हमले को लेकर कहा कि, जिस समय हवाई हमला किया गया, तह लोग धार्मिक अवकाश मनाने के लिए चर्च जा रहे थे। आंतरिक मंत्री इहोर क्लिमेंको ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि, रूसी हमले में घायल हुए लोगों में से 15 बच्चे और 15 पुलिस अधिकारी हैं।