होम / संयुक्‍त राष्‍ट्र ने भारत को दी गंभीर चेतावनी, कहा- सिंधु, गंगा और ब्रह्मपुत्र जैसी हिमालयी नदियों में जल प्रवाह हो सकता है कम

संयुक्‍त राष्‍ट्र ने भारत को दी गंभीर चेतावनी, कहा- सिंधु, गंगा और ब्रह्मपुत्र जैसी हिमालयी नदियों में जल प्रवाह हो सकता है कम

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : March 23, 2023, 9:18 pm IST

इंडिया न्यूज़: (UN Chief on India Ganga and Brahmaputra) उत्‍तर भारत की जीवन रेखा कही जाने वाली सिंधु, गंगा, ब्रह्मपुत्र नदियों को लेकर संयुक्‍त राष्‍ट्र ने गंभीर चेतावनी दे दी है। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने आगाह किया कि आने वाले दशकों में ग्लोबल वार्मिंग की वजह से हिमनद घटने से भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण सिंधु, गंगा और ब्रह्मपुत्र जैसी प्रमुख हिमालयी नदियों में जल प्रवाह कम हो सकता है। ‘इंटरनेशनल ईयर ऑफ ग्लेशियर प्रिजर्वेशन’ पर बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में गुतारेस ने ये बयान दिया। उन्‍होंने पाकिस्‍तान जैसी बाढ़ की चेतावनी दी है।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने किया आगाह

महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा, “हिमनद पृथ्वी पर जीवन के लिए आवश्यक हैं। दुनिया के 10 प्रतिशत हिस्से में हिमनद हैं। हिमनद दुनिया के लिए जल का एक बड़ा स्रोत भी हैं।” गुतारेस ने चिंता व्यक्त की कि मानव गतिविधियां ग्रह के तापमान को खतरनाक नए स्तरों तक ले जा रही है और पिघलते हुए हिमनद बेहद खतरनाक हैं। अंटार्कटिका में हर साल औसतन 150 अरब टन बर्फ घट रही है, जबकि ग्रीनलैंड की बर्फ और भी तेजी से पिघल रही है। वहां हर साल 270 अरब टन बर्फ पिघल रही है।

इसके आगे एंतोनियो गुतारेस ने कहा, “जैसे-जैसे आने वाले दशकों में हिमनद और बर्फ की चादरें घटेंगी, वैसे-वैसे सिंधु, गंगा और ब्रह्मपुत्र जैसी प्रमुख हिमालयी नदियों में इसका प्रभाव दिखेगा और उनका जल प्रवाह कम होता जाएगा।”

उन्होंने कहा, “दुनिया पहले ही देख चुकी है कि कैसे हिमालय पर बर्फ के पिघलने से पाकिस्तान में बाढ़ की स्थिति बिगड़ गई है। वहीं समुद्र का बढ़ता लेवल और खाने-पानी का प्रवेश इन विशाल ‘डेल्टा’ के बड़े हिस्से को नष्ट कर देगा।”

यह कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र 2023 जल सम्मेलन के मौके पर आयोजित किया गया। जल सम्मेलन में औपचारिक रूप से जल व स्वच्छता पर कार्रवाई के लिए संयुक्त राष्ट्र के एक दशक (2018-2028) में किए जाने वाले कार्यों की मध्यावधि समीक्षा की गई।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

US Elections 2024: चीन कर रहा आगामी अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप करने का प्रयास, बीजिंग में एंटनी ब्लिंकन का दावा -India News
US TikTok Ban: टिकटॉक के जनरल काउंसल छोड़ेंगे पद, अमेरिकी कानून से लड़ने पर करेंगे ध्यान केंद्रित -India News
Shahnawaz Hussain: पिछड़े वर्ग में मुस्लिमों को जानबूझकर शामिल किया गया, बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन का दावा -India News
Jairam Ramesh: ‘कांग्रेस वीवीपैट के अधिक से अधिक उपयोग पर अभियान जारी रखेगी’, जयराम रमेश ने ट्वीट कर दी जानकारी -India News
Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ और मिथुन राशियों के लिए आज का दिन लाभकारी, मिलेगी बड़ी खुशखबरी- Indianews
Lok Sabha Election: राजस्थान में दूसरे चरण में 64.6% मतदान दर्ज, बाड़मेर में सबसे अधिक 74.25% वोटिंग- Indianews
PM Modi Road Show: बरेली में पीएम मोदी ने किया रोड शो, सीएम योगी भी रहे मौजूद -India News
ADVERTISEMENT