होम / US President Joe Biden: अमेरिका ने रूस पर लगाये 500 प्रतिबंध, रूस-यूक्रेन जंग के दो साल पूरे होने पर की घोषणा

US President Joe Biden: अमेरिका ने रूस पर लगाये 500 प्रतिबंध, रूस-यूक्रेन जंग के दो साल पूरे होने पर की घोषणा

Mahendra Pratap Singh • LAST UPDATED : February 23, 2024, 7:42 pm IST

US President Joe Biden: अमेरिका ने शुक्रवार, 23 फरवरी को रूस पर 500 से अधिक नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। इसका मकसद रूस पर दबाव बनाना है। यह घोषणा अमेरिका ने रूस-यूक्रेन जंग के दो साल पूरे होने पर किया।

बाइडेन ने क्या कहा?

बिडेन ने एक बयान में कहा, अमेरिका रूस को सहायता देने वाले लगभग 100 संस्थाओं पर एक्सपोर्ट प्रतिबंध भी लगाएगा। इसके पिछे अमेरिका का उद्देश्य रूस के तेल और एनर्जी से मिलने वाले पैसे पर चोट पहुंचाना है। बाइडेन ने कहा ये सभी कदम यूक्रेन के साथ युद्ध और विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की मौत के लिए रूस को जवाबदेह ठहराना है। उन्होंने कहा, पुतिन को अपनी आक्रामकता की कीमत चुकानी पड़ेगी।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: दिल्ली-यूपी के बाद महाराष्ट्र में सीट बंटवारे पर कांग्रेस का मंथन, 39 सीटों पर समझौता…

दो साल पूरे: रूस-यूक्रेन जंग

रूस और यूक्रेन के बीच जंग 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुई थी। आज इसके पूरे दो साल हो चुके हैं पर रूस के रूख में कोई खास अंतर नहीं आया है। जब जंग की शुरूआत हुई तब भी अमेरिका सहित पश्चिम के कई देशों ने अमरिका पर भारी प्रतिबंध लगाया था। इस युद्ध में कई शहर तबाह और सौकड़ों लोग मारे गए। हलांकि यूक्रेन काफी सहास का परिचय दिया। अमेरिका भी यूक्रेन को समय समय पर यूद्ध सामाग्री की आपूर्ति करता रहा है। वहीं रूस को ईरान और उत्तर कोरिया से युद्ध सामाग्री की सहायता मिल रही है।

ये भी पढ़ें- America: मां ने अपने 4 बच्चों को जिंदा जलाया, खुद भी की आत्महत्या

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT