होम / US President Joe Biden: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के खिलाफ पहली महाभियोग की सुनवाई 28 सितंबर को होगी, इन मामलों में लगाया गया आरोप

US President Joe Biden: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के खिलाफ पहली महाभियोग की सुनवाई 28 सितंबर को होगी, इन मामलों में लगाया गया आरोप

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : September 20, 2023, 1:31 am IST

India News (इंडिया न्यूज), US President Joe Biden: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के ऊपर लगे महाभियोग की पहली सुनवाई 28 सितंबर को की जाएगी। रिपब्लिकन पार्टी के नेतृत्व में होने वाली जांच में संवैधानिक और कानूनी सवालों पर ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद है, जो बाइडेन के अपने बेटे हंटर की विदेश यात्रा में शामिल होने के आरोपों से जुड़े हैं। इसके साथ ही बाइडेन ने महाभियोग जांच के लिए रिपब्लिकन को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।

क्या है पूरा मामला?

बता दें, हंटर बाइडेन पर आरोप तय होने से दो दिन पहले ही उनके पिता यानि जो बाइडेन पर अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के स्पीकर केविन मैक्कार्थी ने महाभियोग की जांच के लिए मंजूरी दे दी।  केविन मैक्कार्थी ने बाइडेन पर आरोप लगाया है कि ,उन्होंने अमेरिकी जनता को अपने बेटे हंटर बाइडेन के विदेशी बिजनेस डील्स को लेकर झूठ बताया हैै। केविन मैक्कार्थी ने कहा है कि ये जांच जो बाइडेन की ओर से “सत्ता के दुरुपयोग, बाधा और भ्रष्टाचार के आरोपों” को लेकर है। वहीं व्हाइट हाउस ने कहा है कि, जो बाइडेन अपने बेटे के व्यापार से कोई ताल्लुक नहीं रखते हैं।

Hunter Biden tout nµ avec une pr0stituée : des photos p0rn0graphiques du  fils de Joe Biden scandalisent la toile - YOP L-FRII

तीन मामले में हंटर पर लगा आरोप

  • हंटर बाइडेन पर रिहैब (लत छुडाने वाली जगह, अमूमन नशे की लत) से बाहर निकलते ही बंदूक खरीदने का आरोप है।
  • बंदूक की खरीद के लिए दिए गए फार्म में झूठ बोलने का आरोप लगा है।
  • नशे के आदी होने के बावजूद बंदूक रखने का जुर्म किया।

व्हाउट हाउस ने किया था बचाव

जो बाइडेन पर लगे कथित भष्ट्रचार को आरोप को लेकर व्हाइट हाउस ने कहा था कि, उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने कहा थी कि महाभियोग की जांच एक राजनीतिक षड़यंत्र है।

ये भी पढ़े

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT