होम / अमेरिकी विदेश मंत्री ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर कही ये बात, भारत-चीन ने पुतिन के परमाणु हमले को रोका

अमेरिकी विदेश मंत्री ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर कही ये बात, भारत-चीन ने पुतिन के परमाणु हमले को रोका

Akanksha Gupta • LAST UPDATED : February 25, 2023, 8:09 pm IST

US On Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन वार को पूरा एक साल हो गया है। मगर इस जंग का अभी तक कोई परिणाम नहीं निकला है। साथ ही इस युद्ध के समाप्त होने के भी कोई संकेत नहीं दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के अनुसार, इस युद्ध को उसके अंजाम तक पहुंचाने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अब तक यूक्रेन पर परमाणु हमला कर भी चुके होते। मगर भारत और चीन ने पुतिन को ऐसा करने से रोका होगा। जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए एंटनी ब्लिंकन अगले सप्ताह भारत आने वाले हैं।

रूस-भारत के रिश्ते पर कही ये बात

द अटलांटिक को दिए एक इंटरव्यू में ब्लिंकन ने कहा, “यूक्रेन के साथ युद्ध में रूस को परमाणु हथियारों के इस्तेमाल नहीं करने के लिए भारत और चीन को श्रेय दिया जाना चाहिए।” उन्होंने कहा, “इस युद्ध में पुतिन ज्यादा तर्कहीन तरीके से रिएक्ट कर सकते थे। मॉस्को की तरफ से बार-बार परमाणु हमले की धमकी भी दी गई। ये चिंता का विषय है।”

ब्लिंकन ने कहा, “हमने उन सभी देशों से इस युद्ध को खत्म करवाने के लिए आग्रह किया था, जिनके रूस से संबंध अच्छे हैं। मुझे लगता है कि इसका कुछ असर हुआ है। इसमें चीन और भारत भी शामिल हैं। दोनों देशों ने रूस को यूक्रेन पर परमाणु हमला करने से रोकने के लिए कोशिश की और सफल रहे।”

रूस दशकों से भारत के करीब रहा- ब्लिंकन

भारत के अन्य देशों से संबंधों पर उन्होंने कहा, “रूस दशकों से भारत के करीब रहा है और उसे सैन्य उपकरण मुहैया कराता है। लेकिन पिछले कुछ सालों में हमने देखा है कि वह केवल रूस पर भरोसा करने के बजाय हमारे और फ्रांस जैसे अन्य देशों के साथ साझेदारी को आगे बढ़ा रहा है।”

मार्च में भारत आएंगे एंटनी ब्लिंकन

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने गुरुवार (23 फरवरी) को कहा, “1 मार्च को ब्लिंकेन G-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए नई दिल्ली की यात्रा करेंगे, जो बहुपक्षवाद को मजबूत करने और खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, सतत विकास, लैंगिग समानता, महिला सशक्तिकरण, नशीले पदार्थ, वैश्विक स्वास्थ्य, मानवीय सहायता और आपदा राहत पर सहयोग को गहरा करने पर ध्यान केंद्रित करेगी।”

Also Read: प्रियंका गांधी के स्वागत में बिछी फूलों की चादर, 6 हजार किलो गुलाब का हुआ इस्तेमाल, BJP ने साधा निशाना

Also Read: नसीरुद्दीन शाह ने साधा बॉलीवुड पर निशाना, कहा- ‘फिल्मों में हर धर्म का उड़ाया जाता है मजाक’

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.