India News (इंडिया न्यूज), Vladimir Putin Girlfriend: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे जंग को ढाई साल बीत चुके हैं। जहां अब शांति की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। वहीं इस युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की निजी जिंदगी सुर्खियों में है। दरअसल, पुतिन इस बार फिर उनकी कथित गर्लफ्रेंड अलीना काबेवा की वजह से चर्चा में हैं। माना जाता है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन अपनी निजी जिंदगी में काफी रोमांटिक हैं। कई सालों से पुतिन का नाम अलीना काबेवा से जुड़ रहा है। काबेवा 40 साल की हैं और ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि अलीना काबेवा के जुड़वां बच्चे हैं, जिनके पिता राष्ट्रपति पुतिन बताए जाते हैं।

क्यों सुर्खियों में पुतिन की निजी जिंदगी?

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि व्लादिमीर पुतिन की गर्लफ्रेंड का उनके एक सुरक्षा गार्ड के साथ अफेयर चल रहा है। ये बातें यूक्रेनी मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से कही जा रही हैं। बताया गया है कि रूस-यूक्रेन युद्ध में व्यस्त होने की वजह से राष्ट्रपति पुतिन अलीना को नजरअंदाज कर रहे हैं। इससे पहले मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं कि स्विट्जरलैंड में रह रही अलीना जांच के घेरे में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि पुतिन के महल की दीवारों के पीछे सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पुतिन को अलीना के सिक्योरिटी गार्ड से अफेयर की जानकारी दी गई है। हालांकि, पुतिन ने इस बात को नजरअंदाज कर दिया।

बस इतनी है Putin की संपत्ति? सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति की सैलरी भी PM मोदी से 

पुतिन से कब जुड़ा अलीना का नाम?

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का नाम पहली बार साल 2008 में अलीना से जुड़ा था। जिसका खुलासा मॉस्को से प्रकाशित एक अखबार ने किया था। दरअसल, साल 2013 में रूसी राष्ट्रपति पुतिन और उनकी पत्नी ल्यूडमिला का तलाक हो गया था। जिसके बाद अलीना को रूस की पहली महिला माना जाने लगा था। हालांकि उन्होंने सार्वजनिक रूप से रूसी राष्ट्रपति की पार्टनर होने से इनकार किया था। जिसके बाद भी उनके रिलेशनशिप की खबरें आती रहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुतिन और अलीना ने सगाई के बाद शादी कर ली है। साल 2016 में अलीना को अंगूठी पहने देखा गया था और उस दौरान वह कैमरे से बचती नजर आईं।

और कितना बेरहम होगा बांग्लादेश, पैगंबर मोहम्मद के नाम पर 15 साल के हिंदू लड़के के लिए आया खतरनाक फरमान

मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि पुतिन और अलीना के बच्चे भी हैं। साल 2017 में वह एक जिमनास्टिक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने लाल रंग की ढीली-ढाली ड्रेस पहनी हुई थी, तब कहा गया कि उन्होंने अपना बेबी बंप छिपाने के लिए ऐसी ड्रेस पहनी है। बता दें कि, व्लादिमीर पुतिन अक्सर अपने परिवार और निजी जीवन को गुप्त रखते हैं।

कौन हैं अलीना?

अलीना काबेवा एक रूसी राजनीतिज्ञ हैं। इसके साथ ही वह एक रिटायर्ड रिदमिक जिमनास्ट भी हैं और मीडिया मैनेजर के तौर पर भी काम करती हैं। अलीना का जन्म 12 मई, 1983 को उज्बेकिस्तान में हुआ था, जो उस समय सोवियत संघ का हिस्सा था। अलीना के पिता मराट काबेवा एक फुटबॉल खिलाड़ी थे। अलीना ने भी खेलों में अपना करियर बनाया। वर्ष 2000 में एलिना ने सिडनी में एथेंस खेलों में लयबद्ध जिमनास्टिक में कांस्य पदक जीता था। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2004 में एथेंस खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 2 ओलंपिक पदक, 14 विश्व चैम्पियनशिप और 21 यूरोपीय चैम्पियनशिप पदक जीते हैं। खेलों से संन्यास लेने के बाद उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया। वे यूनाइटेड रशिया पार्टी से सांसद बनीं। इसके अलावा वे रूस की सबसे बड़ी मीडिया कंपनी नेशनल मीडिया ग्रुप की चेयरपर्सन बनीं।

‘CM ममता के 9-10 अगस्त के कॉल रिकॉर्ड चेक करो’, Kolkata Rape Case में इस शख्स ने किया बड़ा खुलासा, फंसेंगी मुख्यमंत्री?